फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Barrage beaten to young man for protesting against Harsh Firing

हर्ष फायरिंग के विरोध पर बारातियों ने युवक को पीटा

Wed, 19 Apr 2017 11:15 PM IST
amarujala
amarujala Updated Wed, 19 Apr 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
 खरगूपुर थाना क्षेत्र के फरेंदा शुक्ल गांव में मंगलवार  देर रात एक वैवाहिक समारोह में की जा रही हर्ष फायरिंग का विरोध करने पर बारातियों ने एक युवक को बंदूक की बट से जमकर पीटा। इस घटना में युवक गंभीर रुप से घायल हो गया।
विज्ञापन


घायल युवक को मुख्यालय के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। इस मामले में पीड़ित के भाई ने खरगूपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पांच बारातियों के खिलाफ तहरीर दी है।       
विज्ञापन


बताया जाता है कि खरगूपुर थाना क्षेत्र के ग्राम फरेंदा शुक्ल के मजरा परसा में मंगलवार को रमेश कुमार पांडेय की बेटी नीतू का विवाह था। घर पर ही वैवाहिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। बारात इटियाथोक थाना क्षेत्र के कोनगवा गांव से आनी थी। कोनगवा निवासी रामकृपाल अपने बेटे मंदीप पांडेय की बारात लेकर उत्साहजनक माहौल में परसा पहुंचे थे। विवाह की पहली रस्म के तौर पर द्वारपूजा का कार्यक्रम शुरु हुआ तो सबकुछ ठीक चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अचानक बारात में शामिल कुछ उत्साही युवकों ने बंदूक से फायरिंग शुरू कर दी। काफी देर तक फायरिंग करना गांव के ही नवल किशोर पांडेय 45 को नागवार गुजरा तो उन्होंने युवक को फायरिंग करने से मना किया। बस फिर क्या था युवकों ने गुस्से में आकर नवल किशोर को बंदूक की बट से ही पीटना शुरू कर दिया।

इस हमले में नवल किशोर का सिर फट गया और वह घायल होकर गिर पड़े। नवल किशोर के गिरने के बाद वहां भगदड़ मच गई और द्वारपूजा कार्यक्रम में मौजूद बाराती भाग खड़े हुए। उधर नवल किशोर को आनन फानन में एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खरगूपुर लाया गया जहा से डाक्टरों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। यहां भी चिकित्सकों ने नवल किशोर की हालत को गंभीर बताते हुए लखनऊ ले जाने की सलाह दी।


इस पर परिजनों ने घायल नवल किशोर को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। इस मामले में नवल किशोर के भाई सुरेश पांडेय ने बारात में शामिल सर्वेश, पवन, रामधीरज व मोनू निवासी खम्हरिया थाना इटियाथोक व हरीराम निवासी मजगवां थाना इटियाथोक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए खरगूपुर थाने में तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक ब्रजेंद्र पटेल ने बताया कि तहरीर मिली है रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed