{"_id":"58bef5c74f1c1b187bdc4231","slug":"alcoholics-beat-woman-to-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराबियों ने महिला को पीटकर मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराबियों ने महिला को पीटकर मार डाला
amar ujala
Updated Tue, 07 Mar 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सकरा पाठक गांव में पार्टी के दौरान शराब पीकर हंगामा कर रहे लोगों को मना करना पड़ोसियों को महंगा पड़ गया। शराबियों ने लाठी-डंडे और पत्थर से हमला कर दिया। जिसमें चार महिलाएं गंभीररूप से घायल हो गईं। जिसमें एक महिला ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर चार के खिलाफ केस दर्ज किया तथा मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
उतरौला कोतवाल मथुरा राय ने मंगलवार को बताया कि सकरा पाठक गांव में मोतीलाल के घर में दो दिन पूर्व शादी थी। शादी के बाद घर लौटे परिजनों ने सोमवार को पार्टी व भोज का आयोजन किया। रात करीब साढ़े नौ बजे कुछ लोगों ने शराब पीकर हंगामा करना शुरू कर दिया।
पड़ोस के लोगों ने एतराज जताया तो शराबियों ने गाली-गलौज करने लगे। इस पर पड़ोसी अर्जुन ने एतराज किया तो शराबियों ने लाठी-डंडे और पत्थर से हमला कर दिया। जिसमें एक पक्ष की शांति, पार्वती, निरहू व शांति देवी घायल हो गई। कुछ लोगों ने यूपी डायल 100 को सूचना दी।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी उतरौला में भर्ती कराया। लेकिन शांति पत्नी तुलसीराम की हालत गंभीर होने पर सीएचसी के डाक्टर ने इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इलाज के दौरान जिला मेमोरियल अस्पताल में शांति की मौत हो गई। अर्जुन पुत्र राम गुलाम की तहरीर पर मोतीलाल, गुड्डू, दीपू व पूरन के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
उतरौला कोतवाली क्षेत्र के सकरा पाठक गांव में शराबियों के हमले में 50 वर्षीय शांति की मौत होने से परिवार में मातम छा गया। शांति के तीन बेटे है। तीनों बेटों का शादी-विवाह हो गया है। शांति अपने पीछे एक भरा परिवार छोड़ गई है। परिजनों ने पुलिस से मामले में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है।