{"_id":"5c70363bbdec22738244806f","slug":"81550857787-gonda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बाइको की आमने सामने भिंड़त में दो भाइयो की मौत, दो घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो बाइको की आमने सामने भिंड़त में दो भाइयो की मौत, दो घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइकों की टक्कर में दो भाइयों की मौत, दो घायल
गोंडा। जिले के दो थाना क्षेत्रों में बाइकों की टक्कर से दो सगे भाइयों सहित तीन लोगों की मौत हो गई। पहली घटना उमरी बेगमगंज क्षेत्र में हुई, जिसमें आमने-सामने हुई बाइकों की टक्कर में दो सगे भाइयों की मौत हो गई। दूसरी घटना करनैलगंज में हुई जिसमें बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत हुई है।
उमरी बेगमगंज थाना क्षेत्र के दोहरी जोत गांव निवासी राजबहादुर सिंह के पुत्र शैलेंद्र (24) व जितेंद्र सिंह (22) डीएल बनवाने के लिए बाइक से गोंडा के परिवहन कार्यालय गए थे। देर शाम दोनों भाई बाइक से घर लौट रहे थे। चांदपुर ग्रामसभा के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी बाइक की टक्कर हो गई।
हादसे में दोनों भाइयों के साथ ही दूसरी बाइक पर सवार युवक भी घायल हो गया। तीनों घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर तीनों को गोंडा जिला अस्पताल रेफर किया गया। मगर अस्पताल ले जाते समय शैलेंद्र व जितेंद्र की मौत हो गई। दूसरे बाइक सवार की पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
वहीं, करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गोनवा के मजरा लखनापुर निवासी कुलदीप (20) पुत्र प्रभुदयाल व गोलू (18) पुत्र मुन्नन वर्मा गुरुवार देर शाम पास के ही गांव में निमंत्रण में शामिल होने गए थे। गुरुवार देर रात करनैलगंज कटरा बाजार मार्ग होते हुए दोनों घर लौट हो रहे थे।
तभी सामने से आ रही एक अन्य बाइक से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। इससे कुलदीप व गोलू गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि दूसरी बाइक पर सवार युवक मौके से भाग गया। ग्रामीणों ने दोनों युवकों को करनैलगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां कुलदीप को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
जबकि गोलू का इलाज चल रहा है। सूचना पर सीएचसी पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल राजेश कुमार सिंह का कहना है कि अभी तक तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।