फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   सड़क हादसे में पोस्टमास्टर की मौत, पोस्टमैन घायल

सड़क हादसे में पोस्टमास्टर की मौत, पोस्टमैन घायल

Wed, 25 Oct 2017 09:30 PM IST
Updated Wed, 25 Oct 2017 09:30 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में पोस्टमास्टर की मौत, पोस्टमैन घायल
सड़क हादसे में पोस्टमास्टर की मौत, पोस्टमैन घायल
विज्ञापन


गोंडा। परसपुर डाकघर में डाक जमा कराकर लौट रहे पूरे अजब डाकखाने के पोस्टमास्टर की बाइक सामने से आ रही एक बाइा से टकरा गई। इस हादसे में पोस्टमास्टर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बाइक पर बैठा पोस्टमैन गंभीर रूप से घायल हो गया।

परसपुर थाना क्षेत्र के पूरे अजब गांव के रहने वाले शिवप्रसाद सिंह (55) अपने गांव में ही पोस्टमास्टर के पद पर कार्यरत थे। बुधवार को वह गांव के रहने वाले पोस्टमैन अमर बहादुर सिंह (46) के साथ परसपुर स्थित डाकघर में डाक जमा करने के लिए गए थे। डाक जमा कर दोनो बाइक से वापस अपने गांव लौट रहे थे।
विज्ञापन


अमर बहादुर ने बताया कि उनकी बाइक धिरजापुर गांव के समीप पहुंची ही थी कि सामने से आ रही बाइक ने उनकी बाइक में ठोकर मार दी। इस हादसे में पोस्टमास्टर शिवप्रसाद सिंह की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पोस्टमैन अमर बहादुर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल अमर बहादुर को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने शिवप्रसाद के शव को अंत्य परीक्षण के लिए भेजा है। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि इस संबंध में कोई तहरीर नहीें मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed