{"_id":"75af7b952d52d5fac0530cb4d0690d32","slug":"60-thousand-property-blown-of-three-houses-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन घरों से उड़ाई 60 हजार की संपत्ति","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन घरों से उड़ाई 60 हजार की संपत्ति
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Dec 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुपईडीह के फरेंदा शुक्ल गांव में बुधवार रात चोरों ने तीन घरों से 10 हजार रुपये व 50 हजार के जेवरात पार कर दिए। इस मामले में खरगूपुर थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
खरगूपुर थाना क्षेत्र के फरेंदा शुक्ल गांव निवासी पेशकार ने बताया कि बुधवार शाम वह खाना खाने के बाद परिवारीजनों के साथ सो गया था।
इसी बीच देर रात छत के रास्ते चोर घर में घुस आए और एक कमरे के दरवाजे का ताला तोड़कर संदूक में रखे 10 हजार रुपये, सोने की अंगूठी, पायल, पाजेब उठा ले गए।
इसके बाद गांव के ही अजय तिवारी के घर में छत के रास्ते घुसे चोर कमरे के दरवाजे का ताला तोड़कर आलमारी में रखा सोने का मटरमाला, अंगूठी, पायल, बिछिया व कपड़े समेट ले गए।
विज्ञापन
वहीं, चोर गांव में ही मुन्नालाल के घर से बर्तन, कपड़े व अनाज आदि उठा ले गए। इस मामले में पेशकार, मुन्ना व अजय तिवारी ने खरगूपुर थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है।
थाना खरगूपुर के प्रभारी निरीक्षक अंगद राय ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की छानबीन की जा रही है।