{"_id":"57d1a87f4f1c1b3d3b31a3bb","slug":"6-lakh-looted-from-bank-personnels","type":"story","status":"publish","title_hn":"फायरिंग कर बैंककर्मियों से 6 लाख लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फायरिंग कर बैंककर्मियों से 6 लाख लूटे
गोंडा
Updated Thu, 08 Sep 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
गोंडा में लूट के बाद नवीन गल्ला मंडी इलाहाबाद बैंक के बाहर जुटी लोगाें की भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद बैंक की नवीन गल्ला मंडी शाखा के सामने गुरुवार शाम टाटा सूमो गाड़ी से कैश लेकर मुख्य शाखा में जमा करने जा रहे बैंक कर्मियों से बाइक सवार दो बदमाशों ने हवाई फायरिंग कर छह लाख रुपये लूट लिए।
लूट की सूचना पर डीआईजी व एसपी ने मौका मुआयना कर बैंककर्मियों से जानकारी ली। एसपी ने वारदात के खुलासे के लिए कोतवाली पुलिस समेत स्वाट टीम को जिम्मेदारी सौंपी है।
इलाहाबाद बैंक की नवीन गल्ला मंडी शाखा के मैनेजर राजीव रंजन ने बताया कि गुरुवार शाम बैंक के कैशियर श्रीपति सिंह, क्लर्क विशाल, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सियाराम व चालक सुरेश टाटा सूमो गाड़ी से छह लाख रुपये कैश लेकर रोडवेज बस स्टेशन के पास स्थित इलाहाबाद बैंक की मुख्य शाखा में जमा करने जा रहे थे।
विज्ञापन
मैनेजर के मुताबिक कैशियर बैंक गेट पर रुपयों से भरा संदूक गाड़ी में रख रहे थे। तभी बाइक सवार दो बदमाश वहां पहुंचे और सभी को गोली मारने की धमकी देते हुए तमंचे से हवाई फायरिंग कर संदूक लूटकर भाग गए।
लूट की सूचना पर डीआईजी जितेंद्र प्रताप सिंह व एसपी सुधीर कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर बैँककर्मियों से घटना की जानकारी ली। एसपी ने बताया कि लुटेरों को पता लगाने के लिए कोतवाली नगर पुलिस के साथ ही स्वाट टीम को भी लगाया है। उन्होंने बताया कि शहर में वाहन चेकिंग भी कराई जा रही है।