फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   अबकी बार टीईटी की तैयारी भी कराएगा शिक्षा विभाग

अबकी बार टीईटी की तैयारी भी कराएगा शिक्षा विभाग

Tue, 29 Aug 2017 10:03 PM IST
Updated Tue, 29 Aug 2017 10:03 PM IST
विज्ञापन
अबकी बार टीईटी की तैयारी भी कराएगा शिक्षा विभाग

विज्ञापन
अबकी बार टीईटी की तैयारी भी कराएगा शिक्षा विभाग
मंडल के सभी चार जिलों में बीआरसी के साथ डायट पर चलेगी क्लास
4-4 शिक्षकों की मंडली करवाएगी शिक्षक पात्रता परीक्षा की तैयारी
अमर उजाला ब्यूरो
मोतीगंज (गोंडा)। क्या आप टीईटी (शिक्षक पात्रता परीक्षा) की परीक्षा देने जा रहे हैं। अगर जवाब है हां तो यह खबर आपके लिए ही है। क्योंकि अबकी बार आपको टीईटी की तैयारी में पैसा पानी की तरह न बहाना पड़े। इसके लिए शिक्षा विभाग ने खुद दो घंटे इसकी तैयारी कराने का फैसला लिया है। जिसकी क्लासेज मंडल के सभी चार जिलों के बीआरसी से लेकर हर जिले के डायट (जिला शिक्षण-प्रशिक्षण संस्थान) पर चलेंगी।
मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक देवीपाटन मंडल एमपी सिंह के मुताबिक इस बार टीईटी की परीक्षा नवम्बर महीने में होगी। जिसके लिए एक सितम्बर से वह जिले के सभी चार जिलों में संचालित बीआरसी व डायट में रोजाना 2 बजे से 4 बजे के बीच इसकी क्लासेज चलाएंगे। जहां बीटीसी, बीएड करने वाला कोई भी अभ्यर्थी आकर शिक्षक पात्रता परीक्षा की तैयारी कर सकता है। इसके लिए सभी चार जिलों के बीएसए को इसके निर्देश दे दिए गए हैं। जबकि वह खुद भी अपने स्तर से ऐसे शिक्षकों की टीम बनाने में लगे हैं, जो अभ्यर्थियों के टीईटी में पूंछे जाने वाले हरेक सवाल का जवाब देने में सक्षम हों।
विज्ञापन

उनके मुताबिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) की तैयारी के लिए अभ्यर्थियों को काफी पैसा कोचिंग में खर्च करना पड़ता है। लेकिन उनकी क्लासेज सितम्बर महीने से जब चलने लगेंगी। तो उन्हें तैयारी के लिए पैसा खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। टे्रंड शिक्षकों की टीम उन्हें पात्रता परीक्षा में किस तरह के प्रश्न पूछे जाते हैं और उन्हें कैसे उसका जवाब देना है। यह सबकुछ बताकर परीक्षा की तैयारी करवाएंगे। जरूरत पड़ने पर अगर अभ्यर्थियों की संख्या बढ़ती है तो इसमें और भी शिक्षकों को शामिल किया जाएगा। एक सितम्बर से पूरे मास्टर प्लान के साथ वह सभी बीआरसी व डायट सेंटरों पर इसकी क्लासेज शुरू करा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed