फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   26 teachers sacked by forged documents to get jobs

फर्जी दस्तावेज लगाकर नौकरी पाने वाले 26 शिक्षक बर्खास्त

Wed, 02 Nov 2016 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बलरामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/बलरामपुर Updated Wed, 02 Nov 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
26 teachers sacked by forged documents to get jobs
पढ़ाने का तरीका रोचक बनाने को दिया प्रशिक्षण - फोटो : Logo
फर्जी अभिलेख लगाकर नौकरी हथियाने वाले 26 शिक्षकों को बेसिक शिक्षा महकमा ने बर्खास्त कर दिया है। खंड शिक्षाधिकारियों को सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कराने का निर्देश दिया गया है। 25 शिक्षकों के टीईटी व एक शिक्षक के डीएड प्रमाण पत्र सत्यापन में फर्जी पाए गए हैं। बर्खास्त शिक्षकों के वेतन भुगतान की रिकवरी के लिए महकमा ने कार्रवाई शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


बीएसए रमेश यादव ने बुधवार को बताया कि 16448 सहायक अध्यापक भर्ती के तहत जिले में 29 अगस्त 2016 को जिला चयन समिति के अनुमोदन के बाद तैनात किया गया था। सभी शिक्षकों के समस्त अभिलेखों की जांच कराने के लिए 19 सितंबर को बेसिक शिक्षा विभाग के विशेष वाहक के माध्यम से इलाहाबाद भेजा गया।
विज्ञापन


परीक्षा नियामक प्राधिकारी इलाहाबाद ने 30 सितंबर को 25 शिक्षकों के टीईटी और 29 सितंबर को सचिव बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी ने शिक्षिका अलका यादव का डीएड प्रमाण पत्र फर्जी होने की रिपोर्ट भेजी। इन सभी शिक्षकों को सुनवाई के लिए तीन तिथियों में बीएसए दफ्तर बुलाया गया लेकिन सुनवाई के दौरान कोई शिक्षक अपने अभिलेख प्रस्तुत नहीं कर सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग को गुमराह करने व कूट रचित अभिलेखों का प्रयोग करने के आरोप में 26 शिक्षकों की नियुक्ति तिथि से सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। खंड शिक्षाधिकारियों को शिक्षकों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कराकर सूचना उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। वेतन भुगतान की रिकवरी के लिए कार्रवाई शुरू कर दी गई है। 


इन शिक्षकों पर गिरी गाज
बीएसए रमेश यादव ने बताया कि गैसड़ी शिक्षा क्षेत्र के पीएस परसिया में तैनात शिक्षक प्रदीप कुमार, पीएस सिंहमुहानी के शिक्षक प्रवीन कुमार, पीएस मनकौरा कानूनगो के शिक्षक जयश्याम, पीएस लालपुर के शिक्षक संजेश कुमार, पीएस प्रतापपुर लुधौरी के शिक्षक कवीन्द्र पटेल व पीएस पुरैना के शिक्षक दिलीप सिंह, शिक्षा क्षेत्र पचपेड़वा के पीएस नंदनगर के शिक्षक मनोज कुमार यादव, पीएस कुटीरमतलहा पजोहा के शिक्षक शिवम कुमार यादव, पीएस रजडेरवा के शिक्षक अजीमुद्दीन व पीएस भगवानपुर के शिक्षक रामपाल सिंह, शिक्षा क्षेत्र तुलसीपुर के पीएस रेवतीपुरवा के शिक्षक अमर सिंह, पीएस पटोहा के शिक्षक मुकेश सिंह, पीएस भुजेहरा नवीन के शिक्षक अजीत कुमार, पीएस रामगढ़ मैटाहवा के शिक्षक राहुल कुमार, पीएस पूरे छितान के शिक्षक सुरेन्द्र सिंह, पीएस सर्रा के शिक्षक सौनू यादव व पीएस रामपुर बनघुसरा के शिक्षक सहीम, शिक्षा क्षेत्र शिवपुरा के पीएस नंदनगर के शिक्षक सत्येन्द्र यादव व पीएस निनौहनी के शिक्षक गौरव यादव, शिक्षा क्षेत्र उतरौला के पीएस मसीहाबाद की शिक्षिका पूनम देवी, पीएस चीती की शिक्षिका श्रीमती रिंकी देवी, पीएस शिवपुर ग्रिंट की शिक्षिका श्रीमती नीलम देवी व पीएस जाफराबाद की शिक्षिका श्रीमती पूनम देवी और गैड़ास बुजुर्ग शिक्षा क्षेत्र के पीएस गैड़ास बुजुर्ग द्वितीय के शिक्षक उदयभान सिंह यादव ने फर्जी टीईटी अभिलेख लगाकर नौकरी हथियाई थी। शिक्षा क्षेत्र श्रीदत्तगंज के पीएस गुलवरिया की शिक्षिका अलका यादव ने डीएड का प्रमाण पत्र नौकरी में लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed