फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   ट्रांसपोर्ट कम्पनी के गोदाम पर 4.5 लाख के टैक्स चोरी का माल पकड़ा

ट्रांसपोर्ट कम्पनी के गोदाम पर 4.5 लाख के टैक्स चोरी का माल पकड़ा

Sat, 23 Dec 2017 10:45 PM IST
Updated Sat, 23 Dec 2017 10:45 PM IST
विज्ञापन
ट्रांसपोर्ट कम्पनी के गोदाम पर 4.5 लाख के टैक्स चोरी का माल पकड़ा
गोदाम पर 4.5 लाख की टैक्स चोरी का माल पकड़ा
विज्ञापन


गोंडा। वाणिज्य कर विभाग की टीम ने ट्रांसपोर्ट के गोदाम से 4.5 लाख रुपये के टैक्स चोरी का मामला पकड़ा है। कंपनी ने अलग अलग कारोबारियों का 69 नग टैक्स चोरी का माल डंप कर रखा था।

वाणिज्य कर विभाग के विशेष अनुसंधान शाखा के जेसी डीपी साहू के नेतृत्व में विभाग की विशेष अनुसंधान शाखा व विभाग के मोबाइल टीम ने गुरूवार की शाम को नगर के न्यू कानपुर-बलरामपुर ट्रांसपोर्ट कंपनी के बड़गांव स्थित गोदाम पर छापा मारा।
विज्ञापन


टीम ने ट्रांसपोर्ट कम्पनी के गोदाम में रखे माल को खंगाला तो उसमें परचून सामाग्री का 69 नग संदिग्ध पकड़ा। टीम के अफसरों ने जब माल व अभिलेखों की पड़ताल की तो यह सभी माल टैक्स चोरी के पाये गये।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्यों की आपूर्ति करने वाली फर्मों की ओर से जारी किये गये माल की घोषित सूची में इन नगों का जिक्र नही था। ट्रांसपोर्ट कंपनी की ओर से टैक्स चोरी में कारोबारियों के माल को लाकर छिपाकर पहुंचाने की व्यवस्था की गई थी।

वाणिज्य कर विभाग के अधिकारियों ने टैक्स चोरी में पकड़े गये माल की करीब 4.5 लाख रुपये कीमत आंकी है। इस बावत वाणिज्य कर के जेसी एसआईबी डीपी साहू ने बताया कि ट्रांसपोर्ट कम्पनी के गोदाम में टैक्स चोरी का माल पकड़ा गया है।


नोटिस जारी कर टैक्स जमा कराने के साथ जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि शासन के निर्देश पर अभियान चलाया जा रहा है। करापवंचन में लिप्त ट्रांसपोर्ट कम्पनियों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed