फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   युवक-युवती की हत्या कर रेल ट्रैक पर फेंका शव

युवक-युवती की हत्या कर रेल ट्रैक पर फेंका शव

Wed, 11 Apr 2018 10:16 PM IST
Updated Wed, 11 Apr 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
युवक-युवती की हत्या कर रेल ट्रैक पर फेंका शव

विज्ञापन
युवक-युवती की हत्या कर रेल ट्रैक पर फेंका शव

गोंडा। कोतवाली नगर क्षेत्र के दो रेलवे क्रॉसिंग के बीच बुधवार सुबह एक युवक व युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों स्थलों की जांच की। दोनों शवों की पहचान नहीं हो सकी है।

आशंका है कि दोनों की हत्या कहीं और की गई है और शवों को लाकर यहां फेंका गया है। हालांकि पुलिस दोनों घटनाओं के बीच किसी तरह का संबंध होने से परहेज कर रही है लेकिन पड़ताल में जरूर जुटी है कि कहीं दोनों युवाओं की हत्या का मामला एक दूसरे से जुड़ा तो नहीं है।
विज्ञापन


कोतवाली नगर क्षेत्र के मिश्रौलिया रेलवे क्रॉसिंग पर बुुधवार की सुबह एक युवती का शव पड़े होने की सूचना पुलिस को मिली। शव की सूचना पर हरकत में आई कोतवाली पुलिस जब मौके पर पहुंची तो क्रॉसिंग से सौ मीटर दूर भीतर झाड़ियों में एक अज्ञात युवती का शव पड़ा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवती के गले पर किसी तार से गला कसकर हत्या करने के गहरे जख्म थे। पुलिस के मुताबिक युवती की उम्र करीब 22 वर्ष के आसपास है। युवती की हत्या कर उसका शव झाड़ियों में फेंका गया है।

गोरखपुर-लखनऊ रेलवे क्रॉसिंग मिश्रौलिया के पास पुलिस अभी युवती का शव मिलने के मामले की पड़ताल कर रही थी कि इसी रेलवे ट्रैक पर करीब तीन किलोमीटर की दूूरी पर गोरखपुर रेल प्रखंड के सोनी गुमटी रेलवे क्रॉसिग के निकट एक युवक का शव पड़े होने की सूचना पहुंच गई।

युवक की उम्र भी करीब 22 वर्ष के आसपास बताई जा रही है। लोगों के अनुसार यदि युवक ट्रेन से गिरता तो उसका शरीर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो जाता। उसके शरीर पर खरोच के निशान हैं। लगता है कि जैसे उसे मारकर घसीटा गया और फिर फेंक दिया गया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

डीप फ्रीजर में रखे गए दोनों शव
गोंडा। बुधवार को रेलवे ट्रैक के किनारे मिले दोनो शवों की शिनाख्त न होने के कारण पुलिस ने उनका पोस्टमार्टम नहीं कराया।

एसपी के आदेश पर दोनो शवों को 72 घंटे तक डीप फ्रीजर में रखा जाएगा ताकि उनकी पहचान का पता लगाया जा सके। ऐसा पहली बार हो रहा है जब किसी शव को 72 घंटे तक डीप फ्रीजर में रखा जाएगा। अफसरों का कहना है कि अगर इस अवधि में उनकी शिनाख्त नहीं हुई तो 72 घंटे बाद उनका पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

दोनों शवों के तीन किलोमीटर की दूरी पर दो रेल क्रासिंग पर मिलने से जहां लोग तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं वहीं प्रत्यक्षदर्शियों का मानना है कि हो न हो दोनों हत्याओं के पीछे कोई न कोई कारण जरूर है।


हो सकता है कि यह ऑनर किलिंग का मामला हो। हालांकि यह पब्लिक का कयास है पर पुलिस दोनों को एक साथ जोड़ कर नहीं देख रही है। नगर कोतवाल अशोक सिंह का कहना है कि दोनों शवों की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed