{"_id":"5ce18fc5bdec2207476e2ddf","slug":"181558286277-gonda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट में मां-बेटे समेत तीन घायल, आठ लोगों पर क्रास केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मारपीट में मां-बेटे समेत तीन घायल, आठ लोगों पर क्रास केस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परसपुर (गोंडा)। कटैला गांव में दरवाजे के सामने फूस का छप्पर रखने के विवाद को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें एक पक्ष से मां-बेटे समेत तीन लोग घायल हो गए। मामले में दोनों पक्षों की ओर से थाना परसपुर में आठ लोगों के खिलाफ मारपीट की क्रॉस रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
थाना परसपुर क्षेत्र के ग्राम कटैला निवासी वशी मोहम्मद खां ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाया कि रविवार की सुबह तकरीबन 10 बजे वह अपने पिता रमजान खां के साथ दरवाजे पर टटिया बांध रहा था। तभी इसी गांव के ही कुछ लोग उससे अभद्रता करने लगे। मना करने पर लाठी-डंडे से मारपीटकर घायल कर दिया। वशी मोहम्मद की तहरीर पर इसी गांव के रहने वाले अलीजान खां, शहाबद्दीन खां, शबरुद्दीन खां व फकरे आलम के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
दूसरे पक्ष के अलीजान ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाया कि रविवार की दोपहर तकरीबन 11 बजे छप्पर रखने के विवाद को लेकर गांव के ही कुछ लोगों ने उसे मारापीटा। शोर सुनकर बचाने दौड़ा उसका बेटा शहाबुद्दीन व पत्नी सोना बेगम की भी आरोपियों ने पिटायी कर दी। आसपास के लोगों ने पहुंचकर बीच बचाव कराया। अलीजान की तहरीर पर इसी गांव के रहने वाले रमजान, वशीमोहम्मद, अशफाक व शान मोहम्मद के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की गई है। थानाध्यक्ष बीएन सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।