फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   दुुकान में घुसी स्कार्पियो, कपड़ा व्यवसायी की मौत

दुुकान में घुसी स्कार्पियो, कपड़ा व्यवसायी की मौत

Thu, 30 Aug 2018 12:32 AM IST
Updated Thu, 30 Aug 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
दुुकान में घुसी स्कार्पियो, कपड़ा व्यवसायी की मौत

विज्ञापन
दुुकान में घुसी स्कार्पियो, कपड़ा व्यवसायी की मौत

गोंडा। गौराचौकी बाजार में बुधवार की देर शाम एक अनियंत्रित स्कार्पियो गाड़ी बाइक को तोड़ती हुई कपड़े की एक दुकान में घुस गई। जिसकी चपेट में आने से कपड़ा व्यवसायी की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के दौरान पुलिस ने स्कार्पियों चालक को गिरफ्तार कर लिया और उसे चौकी ले आई। पुलिस ने स्कार्पियों को भी कब्जे में ले लिया है। थाना खोड़ारे क्षेत्र के राधोपुर गांव के रहने वाले 45 वर्षीय राजमन उर्फ मंगनू गौराचौकी बाजार में कपड़े की दुकान करते हैं।
विज्ञापन


वह बुधवार की शाम गौराचौकी बाजार के ही रहने वाले रामकुमार से अपनी दुकान में बैठे बातचीत कर रहे थे। इसी बीच सामने से एक तेज रफ्तार अनियंत्रित स्कार्पियो गाड़ी दुकान के बाहर खड़ी बाइक को तोड़ती हुई उनकी दुकान में घुस आई। जिसकी चपेट में आने से राजमन की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि रामकुमार घायल हो गए। हादसे के दौरान बाजार में खरीददारी कर रहे चौकी के सिपाही प्रदीप कुमार यादव व रामप्रकाश सिंह ने स्कार्पियो चालक को पकड़ लिया और चौकी ले आए।


बाजार के लोगों का कहना है कि चालक शराब के नशे में था। हादसे में कपड़ा व्यवसायी की मौत की सूचना पर क्षेत्रीय विधायक प्रभात वर्मा के भाई अम्बुज पटेल व ब्लाक प्रमुख ओमप्रकाश सिंह ने पहुंचकर परिवार वालों को दुख बांटा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed