{"_id":"59a7051f4f1c1bf5278b48ae","slug":"181504118047-gonda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमरे में लटकता मिला युवक का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कमरे में लटकता मिला युवक का शव
Updated Thu, 31 Aug 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कमरे में लटकता मिला युवक का शव
अमर उजाला ब्यूरो
परसपुर(गोंडा)। एक युवक का शव बुधवार सुबह बंद कमरे में छत से लटकता मिला। युवक के पिता की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कस्बा परसपुर के मुहल्ला नौशहरा निवासी 37 वर्षीय इम्तियाज अहमद के पिता असलम खां ने बताया कि क़स्बा परसपुर के बालपुर मार्ग पर छोटी मस्जिद के पास वह चाय का होटल चलाता है। इस पर उसका पुत्र इम्तियाज भी कभी कभार बैठता था। मंगलवार की रात में वह दुकान से घर गया जहां रात में परिवार के सभी लोगों ने खाना खाया। इम्तियाज अपने कमरे में सोने चला गया। असलम के मुताबिक दूसरे दिन बुधवार की सुबह उठ कर वह मस्जिद में नमाज पढ़ने चला गया। यहां घर पर बंद कमरे में सो रहे इम्तियाज को उसकी मां ने आवाज दी लेकिन दरवाजा नहीं खुला। काफी आवाज देने के बाद जवाब न आने पर इमित्याज की मां ने खिड़की से अंदर झांका तो उसका शव लटक रहा था। शोर मचाया और भीड़ जुट गयी। घटना की सूचना थाने में दी गयी। इस पर थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंच कर लोगों की मदद से दरवाजा तुड़वाकर दुपट्टे के सहारे के कमरे के छत के चुल्ले से लटक रहे इम्तियाज के लाश को नीचे उतारा गया। थानाध्यक्ष परसपुर मुकेशकुमार सिंह ने बताया कि मृतक के पिता की सूचना पर शव को कब्जे में लेकर उसका का पंचनामा करवा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया है।