फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   2 करोड़ की लागत से नवीन मण्डी में बनेंगी 28 नयी दुकानें

2 करोड़ की लागत से नवीन मण्डी में बनेंगी 28 नयी दुकानें

Sun, 19 May 2019 10:47 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 19 May 2019 10:47 PM IST
विज्ञापन
2 करोड़ की लागत से नवीन मण्डी में बनेंगी 28 नयी दुकानें
गोंडा। नवीन फल-सब्जी मंडी में दो करोड़ रुपये की लागत से 28 नयी दुकानें बनेंगी। कुल बनने वाली इन दुकानों में आठ दुकानें बी श्रेणी व 20 दुकानें सी श्रेणी की होंगी। कार्यदायी संस्था राज्य मंडी परिषद ने दुकान व सड़क का निर्माण कराने वाली फर्म को कार्य सौंप दिया है। जल्द ही काम शुरू होगा। नयी दुकानों के बन जाने से उतने ही लोगों को कारोबार करने का मौका मिल सके गा।
विज्ञापन


गोंडा-उतरौला रोड पर नगर के पास में ही नवीन फल सब्जी मंडी स्थापित है। मंडी परिसर में चार दर्जन से अधिक दुकानें व आधा दर्जन चबूतरा शेड बना हुआ है। इसके बावजूद जिस हिसाब से जितनी बेरोजगारी है और लोग फल सब्जी के कारोबार करने के इच्छुक हैं उसके हिसाब से ये दुकानें काफी कम है। हाल ही में मंडी परिषद की ओर से जिले को नवीन फल सब्जी मंडी में 28 नयी दुकानें बनाने का आदेश मिला था।
विज्ञापन


शासन के आदेश पर राज्य मंडी परिषद गोंडा के उपनिदेशक निर्माण की ओर से इस कार्य का टेंडर निकालकर निर्भय कंस्ट्रक्शन को कार्य सौंपा है। कार्य करने वाली फर्म को मंडी परिसर में बी क्लास की कुल आठ दुकानें व सी क्लास की कुल 20 दुकानों का निर्माण कराने के साथ ही सीसी रोड का भी निर्माण कराना है। कारोबारियों का कहना है कि मंडी में मंडी समिति की ओर से बड़ी तादाद में व्यापारियों को मंडी में कारोबार करने का लाइसेंस जारी कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें से तमाम व्यापारी तो बिना दुकान मिले ही बड़ी तादाद में फल व सब्जियों का कारोबार करते हैं। कई कारोबारी ऐसे हैं जिनका बड़ा टर्नओवर है और वे मंडी समिति को मंडी शुल्क भी देते हैं लेकिन उन्हें मंडी समिति दुकान मुहैया नहीं करा पा रही है। 28 दुकानें बन जाने से तमाम लोगों को कारोबार करने के लिए दुकानें मिल सकेंगी।

दुकान न मिलने से सड़क किनारे कर रहे कारोबार
फल सब्जी मंडी में कई व्यापारियों को दुकान न मिलने से खाली पड़ी जमीन में ही कारोबार कर रहे हैं। अवैध तरीके से अतिक्रमण कर कई लोगों ने पंजीकृत व्यापारियों के बराबर अपना कारोबार जमा रखा है। जबकि प्रदेश के मुख्यमंत्री व मंडी परिषद लखनऊ की ओर से मंडी परिसर से अवैध अतिक्रमण हटाये जाने का आदेश दिया जा चुका है। मंडी निरीक्षकों की मिलीभगत से मंडी में अतिक्रमण का सफाया नहीं हो पा रहा है। मंडी के सूत्रों की मानें तो मंडी निरीक्षक की मेहरबानी से अतिक्रमण फल फूल रहा है।

नवीन मंडी में बनने वाली नयी दुकानों की श्रेणी
* बी श्रेणी (6 बाई 6 मीटर) - 08 दुकान
* सी श्रेणी (6 बाई 3 मीटर) - 20 दुकान

मंडी परिसर में 10 मीटर बनेगी सीसी रोड
मंडी परिसर में आने-जाने के लिए 10 मीटर सीसी रोड भी बननी है। समय में मंडी में काम चलाऊ रोड बनाये जाने से मौजूदा समय में नवीन फल सब्जी मंडी में सड़कें ध्वस्त हैं। जरा सी बारिश होने पर सड़क पर कीचड़ पानी भर जाता है। फिलहाल इस बजट में स्टेट बैंक के किनारे वाली सड़क को सीसी बनाने का कार्य सौंपा गया है। मंडी में सीसी रोड बनने से लोगों को आने जाने में सहूलियत होगी।


नयी दुकानें बन जाने से लोग कर सकेंगे रोजगार
नवीन फल सब्जी मंडी में 28 नयी दुकानों के साथ सीसी रोड का निर्माण किया जाना है। कार्य कराने वाली फर्म को टेंडर के जरिये ठेका दिया जा चुका है। जल्द ही काम शुरू हो जाएगा। परिसर में आठ दुकानें बी श्रेणी व 20 दुकानें सी श्रेणी की बननी हैं। करीब दो करोड़ की लागत से दुकानों का निर्माण कराया जाना है। नयी दुकानों के बन जाने से कई लोगों को कारोबार करने में आसानी होगी। -राजेश यादव, अवर अभियन्ता मंडी परिषद गोंडा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed