{"_id":"5c3636cebdec2256dd106a90","slug":"171547056846-gonda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला अपराध रोकने में लापरवाही क्षम्य नही-डीआईजी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला अपराध रोकने में लापरवाही क्षम्य नही-डीआईजी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला अपराध रोकने में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : डीआईजी
गोंडा। पुलिस उपमहानिरीक्षक डॉ. राकेश सिंह ने कार्यभार संभालने के बाद महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर रुख अपनाया है।
कहाकि महिलाओं के साथ घटनाओं को रोकने में लापरवाही किसी भी स्तर पर क्षम्य नही होगा। उनकी हर शिकायतों को थानाध्यक्ष गंभीरता से लें और फौरी कार्रवाई करें, ढिलाई की तो थानाध्यक्षों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
नेपाल सीमा से सटे होने के कारण संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अधीक्षकों को सर्तक किया है और कहाकि हर मोर्चे पर पुलिस गंभीर रहे।
अपराधियों से सख्ती से निपटने और आमजन का पूरा सम्मान होना चाहिए। जौनपुर जिले के मूल निवासी 2005 के आईपीएस अधिकारी डॉ. राकेश अब तक 15 जनपदों में विभिन्न पदों पर तैनात रहे हैं।
उन्होंने कहाकि पीड़ितों के साथ न्याय में देरी कतई बर्दाश्त नही करेंगे और हर स्थिति पर कैम्प कार्यालय कड़ी नजर रखेगा। बेहतर पुलिसिंग के लिए चारों जनपदों के पुलिस अधीक्षकों के साथ बैठक करके रणनीति तैयार होगी। पुलिस कार्यों की समीक्षा की जाएगी और जन शिकायतों के निस्तारण पर विशेष जोर रहेगा।