फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   कोहरे का कहर: खड्ड में पलटी रोडवेज बस, 13 लोग घायल

कोहरे का कहर: खड्ड में पलटी रोडवेज बस, 13 लोग घायल

Mon, 29 Jan 2018 10:00 PM IST
Updated Mon, 29 Jan 2018 10:00 PM IST
विज्ञापन
कोहरे का कहर: खड्ड में पलटी रोडवेज बस, 13 लोग घायल

विज्ञापन
कोहरे में पलटी रोडवेज बस, 13 यात्री घायल

करनैलगंज (गोंडा)। गोंडा-लखनऊ मार्ग पर गोनवा गंाव के पास रविवार की देर रात सवारियों से भरी रोडवेज बस कोहरे के कारण अनियंत्रित होकर पुलिया से सटे खड्ड में पलट गई। जिससे 13 यात्री घायल हो गए।

हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से बस के शीशे तोड़कर लोगों को बाहर निकाला। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

सिद्धार्थ नगर के बढ़नी से गोंडा के रास्ते सवारियां लेकर रविवार की देर रात कानपुर जा रही रोडवेज की बस्ती डिपो की बस गोंडा-करनैलगंज मार्ग पर गोनवा गंाव के पास कोहरे के कारण अनियंत्रित होकर नाले पर बन रही पुलिया से सटे गड्ढे में पलट गई।
विज्ञापन


बस में 45 यात्री सवार थे। बस पलटने की सूचना एक यात्री ने डायल 100 को दी। जिस पर डायल 100 की चार गाडियंों के पुलिसकर्मियों के साथ ही कोतवाल वेद प्रकाश श्रीवास्तव, चौकी प्रभारी बृजानंद सिंह, अशोक सरोज मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिसकर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से बस के शीशे तोड़कर उसमें फंसे लोगों को बाहर निकाला। इसके बाद एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी भेजा गया। हादसे में रामादेवी (42) पत्नी शिवपाल गुप्ता निवासी बाबागंज श्रीनगर गोंडा, सुषमा देवी (20) पुत्री राकेश, साधना (17) पुत्री अमरेश निवासी ग्राम कोनहटा थाना करनैलगंज, मिथलेश कुमार (35) निवासी ग्राम गुरैला थाना मसौली बाराबंकी, रामजी (34) निवासी छावनी कैंट कानपुर गंभीर रुप से घायल हो गए।


इसके अलावा आठ लोगों को मामूली चोटें आई हैं। घायल यात्रियों ने बताया कि हादसे के बाद बस के चालक व परिचालक बस में यात्रियों को रौंदते हुए बस से निकल कर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed