फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   ट्रक से कुचलकर साइकिल सवार बुजुर्ग की मौत

ट्रक से कुचलकर साइकिल सवार बुजुर्ग की मौत

Tue, 21 Nov 2017 11:18 PM IST
Updated Tue, 21 Nov 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
ट्रक से कुचलकर साइकिल सवार बुजुर्ग की मौत
ट्रक से कुचलकर साइकिल सवार बुजुर्ग की मौत
विज्ञापन


करनैलगंज। गोंडा-लखनऊ मार्ग स्थित सकरौरा चौराहे के समीप मंगलवार की शाम को एक ट्रक ने साइकिल सवार को ठोकर मार दी। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन फानन में उसे सीएचसी पहुंचाया गया जहां उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला।

कोतवाली क्षेत्र के कैथोला गांव के मजरे चिरइनपुरवा का रहने वाला 60 वर्षीय बुजुर्ग शिवबहादुर मंगलवार को साइकिल से बाजार आया था। शाम को वह बाजार से लौट रहा था। गोंडा-लखनऊ मार्ग पर वह हरिदास मंदिर के सामने पहुंचा ही था कि सामने से आ रहे एक ट्रक ने उसे ठोकर मार दी।
विज्ञापन


इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आस पास के लोगों ने उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। चौकी प्रभारी बृजानंद सिंह ने बताया कि मृतक के मोबाइल में मिले नंबर से उसके घर वालों को सूचना भेजी गई है। ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed