{"_id":"5a1463194f1c1b6e548be736","slug":"161511285529-gonda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक से कुचलकर साइकिल सवार बुजुर्ग की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक से कुचलकर साइकिल सवार बुजुर्ग की मौत
Updated Tue, 21 Nov 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रक से कुचलकर साइकिल सवार बुजुर्ग की मौत
करनैलगंज। गोंडा-लखनऊ मार्ग स्थित सकरौरा चौराहे के समीप मंगलवार की शाम को एक ट्रक ने साइकिल सवार को ठोकर मार दी। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन फानन में उसे सीएचसी पहुंचाया गया जहां उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला।
कोतवाली क्षेत्र के कैथोला गांव के मजरे चिरइनपुरवा का रहने वाला 60 वर्षीय बुजुर्ग शिवबहादुर मंगलवार को साइकिल से बाजार आया था। शाम को वह बाजार से लौट रहा था। गोंडा-लखनऊ मार्ग पर वह हरिदास मंदिर के सामने पहुंचा ही था कि सामने से आ रहे एक ट्रक ने उसे ठोकर मार दी।
इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आस पास के लोगों ने उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। चौकी प्रभारी बृजानंद सिंह ने बताया कि मृतक के मोबाइल में मिले नंबर से उसके घर वालों को सूचना भेजी गई है। ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है।