{"_id":"59d67b2b4f1c1bc0538b5f1c","slug":"161507228459-gonda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशीला पदार्थ सुंघाकर किशोर को किया अगवा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशीला पदार्थ सुंघाकर किशोर को किया अगवा
Updated Fri, 06 Oct 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होश में आने पर अपहर्ताओं के चंगुल से निकल भागा मासूम
गोंडा। धानेपुर थाना क्षेत्र के कस्बा बग्गीरोड में गुरुवार को जहर खुरानी गिरोह ने एक 16 वर्षीय किशोर को पता पूछने के बहाने रोककर नशीला पदार्थ सुंघा दिया और उसे बोलेरो में लादकर अगवा कर लिया। कुछ दूर जाने पर अपहर्ताओं ने बोलेरो को एक सुनसान स्थान पर खड़ा कर दिया।
इसी बीच किशोर को होश आ गया और वह मौका पाकर भाग निकला। परिवारीजनों ने किशोर को निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया है। परिवारीजनों ने अज्ञात लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
धानेपुर थाना क्षेत्र के नौव्वागांव के मजरे बरईनपुरवा के रहने वाले 16 वर्षीय संजय बग्गीरोड स्थित एक दुकान पर काम करता है। संजय ने बताया कि वह गुरुवार को अपने घर से दुकान पर जाने के लिए निकला था। रास्ते में काले रंग की बोलेरो पर सवार तीन लोगों ने उसे रोककर धनीराम के होटल का पता पूछने के लिए बुलाया।
विज्ञापन
वह जैसे ही उनके समीप पहुंचा तीनों ने उसे नशीला पदार्थ सुंघा दिया और बोलेरो में लादकर अगवा कर लिया। कुछ देर बाद उसे जब होश आया तो उसने देखा कि बोलेरो एक सुनसान स्थान पर खड़ी है और उसमें सवार लोग मौजूद नहीं है। इसके बाद वह चुपचाप उतरकर पास के गन्ने के खेत में छिप गया।
इसके बाद वह किसी तरह से बचकर अपने घर पहुंचा और परिवारीजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। परिवारीजनों ने पास के एक चिकित्सक के यहां ले जाकर संजय का इलाज कराया। इस मामले में संजय के पिता अशरफी ने धानेपुर थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। एसओ मनीष पांडेय ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। अगर तहरीर मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।