{"_id":"5c97bf56bdec22140966df93","slug":"151553448790-gonda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
गोंडा। गोरखपुर-गोंडा रेल प्रखंड पर परसा तिवारी रेलवे स्टेशन के आगे ट्रेन की चपेट में आने से 26 वर्षीय युवक की मौत हो गई। ट्रेन के चालक ने इसकी सूचना बभनान स्टेशन मास्टर को दी। मौके पर पहुंचे आरपीएफ जवानों व रेलकर्मियों की मदद से शव को रेलवे लाइन से हटाया गया।
जम्मूतवी से डिब्रूगढ़ जा रही लोहित सुपरफास्ट एक्सप्रेस (डाउन 15654) शनिवार देर शाम परसा तिवारी रेलवे स्टेशन से गुजर रही थी। ट्रेन किलोमीटर संख्या 603 पर पहुंची थी कि 26 वर्षीय युवक ट्रेन की चपेट में आ गया।
स्पीड ज्यादा होने के कारण चालक ने बभनान में ट्रेन रोककर स्टेशन मास्टर को हादसे की सूचना दी। स्टेशन मास्टर की सूचना पर पहुंचे आरपीएफ के जवानों व रेलकर्मियों ने शव को रेल लाइन से हटाया।
विज्ञापन
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक छपिया श्याम बहादुर सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।