{"_id":"5c97bf4fbdec2213ff32bf3d","slug":"151553448783-gonda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर महिला समेत दो को पीटने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में घुसकर महिला समेत दो को पीटने का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने वारंटी के परिवार को पीटा, वीडियो वायरल
गोंडा। शहर के साहबगंज मोहल्ले में शनिवार देर रात पुलिस टीम ने एक वारंटी की तलाश में उसके घर पर दबिश दी। इस दौरान वारंटी के परिवारीजनों की पुलिस से झड़प हो गई।
वारंटी के पिता का आरोप है कि पुलिसकर्मी उसे पीटने लगे, जब उसकी पत्नी, बेटी और अन्य परिवारीजन बचाने दौड़े तो उन्हें भी पीटा गया। इससे वारंटी की मां बेहोश हो गई। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
इस दौरान पूरे घटनाक्रम का किसी ने वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पीड़ित ने एसपी से मामले की शिकायत करके दोषी पुलिसवालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
नगर कोतवाली क्षेत्र के साहबगंज मोहल्ला निवासी मो. फारुख के बेटे गुड्डू उर्फ इसरार के खिलाफ 11 साल पुराने एक मामले में कोर्ट में वारंट जारी हुआ है। इसी वारंट को लेकर कोतवाली पुलिस शनिवार देर रात उसके घर गई थी।
पुलिस ने गुड्डू के घर पहुंचकर आवाज दी तो उसके पिता फारुख ने दरवाजा खोला। दरवाजा खुलते ही पुलिस टीम उसके घर में घुस गई। फारुख के मुताबिक पुलिस ने पूछताछ की तो उसने बताया कि गुड्डू अपनी मां की दवा लाने के लिए लखनऊ गया है।
फारुख का आरोप है कि इसी को लेकर पुलिसकर्मियों ने उसे पीटना शुरू कर दिया। पत्नी शाकिरा उसे बचाने दौड़ीं तो उन्हें धक्का देकर गिरा दिया और उसे भी पीटा। इससे शाकिरा बेहोश हो गईं।
आरोप है कि महिला पुलिस के साथ ही अन्य सिपाहियों ने पूरे घर की तलाशी ली और घर की महिलाओं से अभद्रता करते हुए उनके बेटों को फर्जी मुकदमे में जेल भेजने की धमकी देते हुए चले गए।
शाकिरा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस दौरान किसी ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। फारुख ने रविवार को पुलिस अधीक्षक से मामले की शिकायत करके दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
नगर कोतवाल अनिल सिंह का कहना है कि पुलिस टीम वारंटी की तलाश में फारुख के घर गई थी। पुलिस टीम में महिला सिपाही भी थीं, परिवारीजन वारंटी के बारे में बता नहीं रहे थे, इस वजह से उनसे पूछताछ की गई थी। अभद्रता व मारपीट का आरोप झूठा है।