फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   13.60 लाख की लागत से संवरेगी ब्लाक संसाधन कें द्रों की तस्वीर

13.60 लाख की लागत से संवरेगी ब्लाक संसाधन कें द्रों की तस्वीर

Wed, 09 Aug 2017 11:32 PM IST
Updated Wed, 09 Aug 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
13.60 लाख की लागत से संवरेगी ब्लाक संसाधन कें द्रों की तस्वीर
13.60 लाख से संवरेगी संसाधन केंद्रों की तस्वीर
विज्ञापन

मरम्मत कार्य के लिए शासन ने जारी किया बजट
अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा। बेसिक शिक्षा विभाग के ब्लाक संसाधन केंद्रों की तस्वीर बदलेगी। इन केंद्रों की बदहाली को दूर करने की कवायद शुरु हो गई है। ब्लाक संसाधन केंद्रों पर फैली अव्यवस्थाओं को दूर करने के लिए शासन ने जिले को कंटीजेंसी मद से 13.60 लाख की धनराशि भेजी है। इसके तहत प्रत्येक ब्लाक संसाधन केंद्र को 80 हजार रुपये की धनराशि का आवंटन किया गया है।

परिषदीय स्कूलों की शिक्षा व्यवस्था पर नजर रखने के लिए प्रत्येक ब्लाक में एक ब्लाक संसाधन केंद्र की स्थापना की गई है। क्षेत्र केे शिक्षकों की समस्याओं के निदान व उन्हे शिक्षण कार्य के लिए आवश्यक संसाधन जुटाने के लिए इन केंद्रों पर एक खंड शिक्षा अधिकारी के अलावा पांच विषय विशेषज्ञ ब्लाक सह समन्वयक(एबीआरसी) की तैनाती का नियम हैं। लेकिन जिले के अधिकतर ब्लाक संसाधन केंद्र बदहाली का शिकार हैं। शिक्षा के मंदिरों के केंद्र होने के बावजूद इन संसाधन केंद्रों पर न तो ठीक ढंग का फर्नीचर है और न ही इनका रंग रोगन कराया जाता है। कई ब्लाक संसाधन केंद्रों के भवन जर्जर हैं और उन्हें मरम्मत की दरकार है। पैसे के अभाव में इन केंद्रों की व्यवस्था जैसे तैसे चल रही है। बेसिक शिक्षा विभाग ने इन केंद्रों की तस्वीर बदलने की कवायद शुरु कर दी है। इसके लिए शासन ने जिले को कंटीजेंसी मद से 13.60 लाख का आवंटन किया है। इसके तहत प्रत्येक ब्लाक को 80 हजार रुपये की धनराशि का आवंटन किया जायेगा। इसमें से 50 हजार की धनराशि भवन के मरम्मत,रंगाई पोताई व अन्य छोटी छोटी खामियों को दूर किया जा सकेगा। जबकि शेष धनराशि ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी स्कूलों के निरीक्षण व अन्य कार्यो में खर्च कर सकेंगे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार देव पांडेय ने बताया कि कंटीजेंसी मद से धनराशि मिल गई है। जल्द ही इस धनराशि को ब्लाक संसाधन केंद्रों को आवंटित किया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed