{"_id":"5ac8fd7e4f1c1bec618b60db","slug":"101523121534-gonda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शरारत का उलाहना देने पर अभिभावकों ने शिक्षिका को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शरारत का उलाहना देने पर अभिभावकों ने शिक्षिका को पीटा
Updated Sat, 07 Apr 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बच्चे की शिकायत करने पर अभिभावकों ने शिक्षिका को पीटा
करनैलगंज गोंडा। करनैलगंज के प्राथमिक विद्यालय मोहम्मदपुर कमियार में तीन दिन पहले एक छात्र के शरारतों की उलाहना देने पर बच्चे के अभिभावक ने अपने चार अन्य साथियों के संग मिलकर शिक्षिका को पीट दिया।
वह भागकर कमरे में पहुंची तो साथ आए लोगों ने स्कूल के अभिलेख फाड़ दिए और उसे जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। इस मामले में शिक्षिका ने शनिवार को दो नामजद आरोपियों समेत पांच के खिलाफ करनैलगंज कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
करनैलगंज शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय मोहम्मदपुर कमियार में कार्यरत सहायक अध्यापिका प्रतिमा सिंह के मुताबिक तीन अप्रैल को जब वह विद्यालय पहुंची और शिक्षामित्र सूर्यपाल से चाभी लेकर ताला खेलने लगी तो ताले में तारकोल भरा हुआ था।
विज्ञापन
विद्यालय में मौजूद सूर्यपाल,सुनीता व सहायक अध्यापिका अलका गुप्ता ने बताया कि अभय नाम के बच्चे ने ताले में तारकोल भरा है। शिक्षिका ने इस बात की शिकायत पर अभय के अभिभावक को स्कूल बुलाया था।
प्रतिमा का आरोप है कि छात्र अभय के अभिभावक विष्णु प्रताप सिंह व अजय प्रताप सिंह के साथ तीन अन्य लोग भी स्कूल में आ धमके और उलाहना सुनते ही उसके साथ मारपीट करने लगे। वह जान बचाने के लिए स्कूल के कमरे में घुसी तो सभी लोगों ने स्कूल के अभिलेख फाड़ दिए और उसे जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए।
शिक्षिका प्रतिमा सिंह की तहरीर पर शनिवार को पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। कोतवाल वेदप्रकाश श्रीवास्तव ने बताया रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है।