{"_id":"5a8073894f1c1ba4268b9c7f","slug":"101518367625-gonda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गौरा में तीन उपकेंद्र व एक बालिका इंटर कालेज मिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गौरा में तीन उपकेंद्र व एक बालिका इंटर कालेज मिला
Updated Sun, 11 Feb 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरा में बनेंगे तीन उपकेंद्र व एक जीजीआईसी
गौरा चौकी (गोंडा)। जिले को जल्द ही तीन नये बिजली उपकेंद्र और एक बालिका इंटर कॉलेज की सौगात मिलेगी। इस बात घोषणा परिवहन मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने गिन्नी बाजार में आयोजित एक कार्यकर्ता सम्मेलन में कही।
उन्होंने कहा कि सभी प्रोजेक्ट की स्वीकृति मिल गई है। परिवहन मंत्री ने कहा कि गौरा इलाके में जनता की सुविधा के लिए शीघ्र ही एक परिवहन डिपो का भी निर्माण कराया जाएगा।
परिवहन मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह रविवार को गौरा इलाके के गिन्नी बाजार में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने आए थे। उन्होंने कहा कि 2022 तक कोई ऐसा गरीब का घर नहीं बचेगा जिसके पास पक्का मकान न हो।
विज्ञापन
गरीबों को मुफ्त बिजली कनेक्शन व गैस कनेक्शन देकर भाजपा की सरकार ने बहुत ही सराहनीय कार्य किया है। अखिलेश बबुआ मुख्यमंत्री तो बना वह भी नौजवान नेता बन गया इसी के कारण गुंडा माफिया और गुंडई करने पर उतर आए लेकिन जब से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है, योगी जी मुख्यमंत्री बने हैं ज्यादा से ज्यादा गुंडा माफिया जेल में हैं।
जो बचे हैं उन्हें जेल भेजने की तैयारी हो रही है। मंत्री ने कहा कि विधायक प्रभात कुमार वर्मा लगातार क्षेत्र के विकास के लिए प्रयासरत हैं और विकास भी बहुत जल्द धरातल पर दिखाई देगा। गौरा विधानसभा क्षेत्र में विधायक की मांग पर रोडवेज बस डिपो का निर्माण जल्द से जल्द शुरू कराया जाएगा और दूर-दूर की टूरिस्ट बसें भी हर बाजार व ग्रामीण क्षेत्रों से रोडवेज बस उपलब्ध रहेंगी।
कहा कि सभी लोग अपने अपने बच्चों को स्कूल अवश्य भेजें स्कूल भेजने के बाद जब बच्चे घर आएं तो शाम को उनको अवश्य 1 घंटे पढ़ाओ। विधायक प्रभात कुमार वर्मा ने कहा कि पूरे गौरा विधानसभा में 70 से अधिक सड़कों पर मरम्मत का कार्य पूरा हो चुका है।
कुछ सड़कों पर मरम्मत का कार्य चल रहा है। सभा को जिला प्रभारी राम प्रकाश यादव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पुष्कर मिश्रा, क्षेत्रीय संगठन मंत्री बृज बहादुर, जिला अध्यक्ष पीयूष मिश्रा, कप्तान श्रीवास्तव, अभिमन्यु पटेल, जिला पंचायत सदस्य शोहरत वर्मा, बिंदेश्वर प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया, अजय तिवारी, अमरनाथ पांडेय, अंबुज पटेल, नरसिंह राजभर, मंडल उपाध्यक्ष, भारतीय समाज पार्टी सहित अन्य ने अपने अपने विचार रखे।