{"_id":"636162353533010efe5e36ab","slug":"crime-sucide-gonda-gonda-news-lko655167714","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालिका के आत्महत्या मामले में पिता समेत पांच पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालिका के आत्महत्या मामले में पिता समेत पांच पर केस
विज्ञापन
बालपुर (गोंडा)। थाना कटरा बाजार के बमडेरा गांव के पास 26 अक्तूबर को अंजली (12) ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी थी। अंजली की मां सीमा की तहरीर पर पांच दिन बाद सोमवार को कटरा बाजार थाने में बालिका के पिता समेत पांच लोगों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया गया है।
सीमा पत्नी संतोष के मुताबिक, उसकी शादी वर्ष 2004 में थाना परसपुर के भोला पुरवा में हुई थी। शादी के बाद से सास, ससुर व पति आए दिन मारपीट करते थे। बताया कि उसकी दो बेटियां हैं। कोरोना में सीमा के भाई व पिता की मौत हो गई है। पति ने विवाद के चलते उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। बड़ी बेटी को भी पति जबरन अपने घर पकड़ ले गया।
पीड़िता गांव के एक लोग के यहां रहकर गुजारा कर रही थी। छोटी बेटी अंजली ने इन सबसे परेशान होकर 26 अक्तूबर को ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। पुलिस ने पति संतोष, ससुर अंबिका प्रसाद, भाभी पुष्पा देवी, बहनोई सांवल मिश्र व सौरभ पर अंजली को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का केस दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी चितवन कुमार ने बताया कि केस दर्ज हो गया है। जांच करके कार्रवाई की जाएगी।