{"_id":"62604a2610f6bc21d9298d70","slug":"crime-police-suspend-gonda-news-lko627045813","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीड़िता के भाई को पीटने पर चार पुलिस कर्मी निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीड़िता के भाई को पीटने पर चार पुलिस कर्मी निलंबित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। खोड़ारे की रहने वाली एक युवती की शादी बस्ती जिले के परशुरामपुर के रहने वाले एक युवक से तय थी। युवती को जब पता चला कि होने वाला पति नशेड़ी है तो उसने शादी से इंकार कर दिया। इस पर युवक उसे मोबाइल पर मेसेज भेजकर प्रताड़ित करने लगा। युवती ने पीआरवी व खोड़ारे थाने के पुलिसकर्मियों से शिकायत की तो पुलिसकर्मियों ने मदद के बजाय आरोपी युवक से मिलकर युवती के भाई को ही थाने ले जाकर जमकर पीटा और नशेड़ी युवक से ही बहन की शादी कराने का दबाव बनाया। युवती की शिकायत पर एसपी ने आरोपी दो मुख्य आरक्षियों समेत चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है।
खोड़ारे थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती की शादी बस्ती जनपद के परशुरामपुर थाना क्षेत्र के मिश्रौलिया गांव निवासी युवक से तय हुई थी। शादी तय होने के बाद वह युवती को फोन व मेसेज करके परेशान करने लगा। युवती के मुताबिक युवक मेसेज में अपशब्द लिखकर भेजता था और वो नशेड़ी है। इस पर युवती ने उससे शादी करने से इंकार कर दिया। युवती का आरोप है कि युवक उसे फोन व मेसेज करके लगातार परेशान कर रहा था। इसके चलते उसने खोड़ारे थाने के आरक्षी अच्छेलाल व उमेश कुमार यादव से शिकायत की। मगर आरक्षी अच्छेलाल व उमेश कुमार यादव के साथ ही यूपी 112 की पीआरवी के मुख्य आरक्षी धर्मेंद्र यादव व जयप्रकाश यादव युवती के भाई को पकड़कर थाने ले गए। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने युवती के भाई को पीटा और नशेड़ी युवक से ही बहन की शादी कराने का दबाव बनाया।
युवती ने अपने भाई के साथ एसपी से मुलाकात कर पूरे मामले की जानकारी दी। इस पर एसपी ने सीओ मनकापुर से जांच कराई। जांच में आरोप सत्य पाए जाने पर एसपी संतोष कुमार मिश्र ने आरोपी मुख्य आरक्षी धर्मेंद्र यादव व जयप्रकाश यादव और आरक्षी अच्छेलाल व उमेश कुमार यादव को सस्पेंड निलंबित कर दिया है।