{"_id":"6318de51eb7d2f2a760ff2d6","slug":"crime-gonda-news-lko6472637165","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति की मौत मामले में शिक्षिका पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति की मौत मामले में शिक्षिका पर मुकदमा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करनैलगंज (गोंडा)। विकास खंड हलधरमऊ के प्राथमिक विद्यालय विशुनपुरा में तैनात शिक्षिका के पति ने आत्महत्या कर ली थी। मामले में शिक्षिका के विरुद्ध आत्महत्या के लिए उकसाने व प्रताड़ित करने का मामला पुलिस ने दर्ज किया है।
शिक्षिका के पति कुलदीप की मां शांति देवी निवासी बबीना, झांसी ने कोतवाली में तहरीर दी। कहा गया है कि उसका बेटा कुलदीप छह बेटियों के साथ इकलौता बेटा था। शादी वर्ष 2009 में रचना उर्फ वंदना निवासी पाठक मोहल्ला थाना उरई जालौन से हुई थी। शादी के बाद से ही उसकी बहू उसके बेटे को प्रताड़ना देती रही। उसकी नौकरी छुड़वा कर साथ में रहने के लिए विवश किया। जब वह साथ में रहने लगा तब उसे तरह-तरह के ताने देकर आत्महत्या के लिए प्रेरित करती रही। जब भी घर जाने की बात करता था तो उसकी बहू खुद को बच्चों को साथ लेकर आत्महत्या करने व उसे जेल भिजवाने की धमकी देकर ब्लैकमेल करती थी।
बहू से परेशान होकर कुलदीप ने दो सितंबर को करनैलगंज नगर के कैलाश बाग रोड स्थित अपने किराये के मकान में आत्महत्या कर लिया। पुलिस ने मां की तहरीर पर बहू के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाल सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि पूरे मामले की जांच कराई जा रही है। संवाद