फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   crime

जमीन विवाद की जांच करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला

Fri, 08 Jul 2022 11:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jul 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
crime
फोटो-15-गोंडा में मोतीगंज के कहौबी गांव में मारपीट के बाद क्षतिग्रस्त बाइक। -संवाद - फोटो : GONDA
मोतीगंज (गोडा)। कहोबी गांव में शुक्रवार की सुबह जमीन विवाद की जांच करने पहुंची पुलिस टीम पर दबंगों ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया। इस हमले में चौकी प्रभारी समेत दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। दोनों जान बचा कर वहां से भागे। हमलावरों ने पुलिस की बाइक और मोबाइल भी तोड़ दिया। पुलिस टीम पर हमले की सूचना पर सीओ सदर व थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे। मगर तब तक हमलावर फरार हो चुके थे। चौकी प्रभारी ने थाना मोतीगंज में आठ लोगों को नामजद करते हुए 12 के खिलाफ सरकारी कर्मचारी पर हमले समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कराया है। पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

मोतीगंज थाना के कहोबा चौकी क्षेत्र के खिरई खिरवा गांव निवासी जगदेव गौतम का कहोबा-मोतीगंज मार्ग पर कहोबी गांव के पास सड़क किनारे मकान व दुकान है। कहोबी गांव के कुछ लोगों से उसका भूमि विवाद चल रहा है। जगदेव ने गांव के रहने वाले अनिल, रामबहादुर व वरूण के खिलाफ चौकी कहोबा में तहरीर दी थी। जगदेव का कहना है कि गुरुवार की देर रात वह दुकान बंद करने के बाद अपने गांव चला गया। इसी बीच उसकी भूमि पर रात में टिनशेड रखकर लोगों ने कब्जा कर लिया। उसे पता चला तो उसने डायल 112 व चौकी प्रभारी कहोबा को इसकी सूचना दी। इसी की जांच करने शुक्रवार की सुबह चौकी प्रभारी कहोबा धर्मेंद्र कुमार गौतम अपने हमराही मुख्य आरक्षी देवेंद्र यादव के साथ बाइक से गए थे। वहां लोगों से जानकारी ले रहे थे, तभी मौजूद कुछ लोगों ने पुलिस का विरोध शुरू कर दिया। देखते ही देखते लोगों ने पुलिस टीम पर लाठी, डंडा व ईंट-पत्थर से हमला कर दिया।
विज्ञापन

हमले में चौकी प्रभारी व मुख्य आरक्षी घायल हो गए। हमलावरों ने चौकी प्रभारी व मुख्य आरक्षी को दौड़ा लिया। पुलिस टीम पर हमले की सूचना पर सीओ सदर विनय सिंह वा थानाध्यक्ष मोतीगंज प्रबोध कुमार मौके पर पहुंचे और लोगों से जानकारी ली। मामले में चौकी प्रभारी धमेन्द्र कुमार गौतम ने थाने मेें अनिल गौतम, रामबहादुर, विपिन, वरूण, सोनी, नीलम, अनीषा, मिथिलेश कुमारी समेत 12 लोगों के खिलाफ सरकारी कर्मचारी पर हमले समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ विनय सिंह ने बताया कि मामले में छापा मारकर वरूण, रामबहादुर, विपिन, मिथिलेश कुमारी, मनीषा, नीलम देवी व सोनी गौतम को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed