फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   crime

देर से पहुंची एंबुलेंस, गुस्साए लोगों ने चालक को पीटा

Fri, 13 May 2022 11:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 13 May 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
crime
गोंडा। गोंडा-बेलसर मार्ग पर गुुरूवार की रात ई-रिक्शा पलटने से एक युवक घायल हो गया। ग्रामीणों ने 108 एंबुलेंस को कॉल करके घायल को अस्पताल ले जाने की सूचना दी। सूचना के बाद भी काफी देर से मौके पर पहुंची एंबुलेंस को देखकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने एंबुलेंस चालक की जमकर पिटाई कर दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ड्राइवर को पीटने वाले हमलावर भाग निकले। इस मामले में एंबुलेंस चालक ने अज्ञात के खिलाफ केस कराया है।
विज्ञापन

कोतवाली नगर क्षेत्र के गोंडा-बेलसर मार्ग पर तिवारी बाजार के समीप गुरुवार करात एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे ई-रिक्शा पर बैठा एक युवक घायल हो गया। लोगों ने 108 एंबुलेंस को कॉल किया। मगर आधे घंटे तक एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची। घायल युवक को दूसरी गाड़ी मंगाकर अस्पताल भेज दिया गया। इसके बाद एंबुलेंस लेकर पहुंचे चालक को मौके पर जुटे नाराज ग्रामीणों ने घेर कर पीट दिया। पीड़ित एंबुलेंस चालक मुकेश कुुमार चौधरी ने इस मामले में कोतवाली नगर में अज्ञात के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed