{"_id":"62780a34fbbcde001b0b40c7","slug":"crime-gonda-news-lko6296847188","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगवा किशोरी की मां ने दी आत्मदाह की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगवा किशोरी की मां ने दी आत्मदाह की चेतावनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कटरा बाजार (गोंडा)। प्रदेश में महिला सुरक्षा को लेकर मिशन शक्ति का चौथा चरण शुरू हो गया है। एक तरफ एंटी रोमियो टीमें गांव-गांव और स्कूल-कॉलेज जाकर बेटियों को कानून की जानकारी के साथ ही पुलिस व अन्य सेवाओं के हेल्पलाइन नंबर बता रही हैं। तो दूसरी तरफ आला अधिकारी भी महिलाओं से संबंधित अपराधों की रोकथाम को लेकर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दे रहे हैं। इसके बावजूद बहला-फुसलाकर अगवा की गई नाबालिग लड़की की मां 75 दिन से उसकी तलाश में दर-दर भटक रही है। एसपी से लेेकर डीजीपी तक से गुहार लगाने के बाद भी सुनवाई नहीं होने से आहत महिला ने अब कटरा बाजार थाने के सामने आत्मदाह करने की चेतावनी दी है।
कटरा बाजार के एक गांव की नाबालिग लड़की को 75 दिन पहले उसी के गांव का अजय सिंह बहलाकर अगवा कर ले गया था। लड़की के भाई ने कटरा बाजार थाने में अजय सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। लड़की की मां का आरोप है कि पहले तो विधानसभा चुनाव का हवाला देकर पुलिस मामले में टालमटोल करती रही। चुनाव बाद भी पुलिस ने न तो लड़की की तलाश शुरू की और न ही आरोपी की। पीड़ित महिला का कहना है कि उसने एसपी से लेकर डीजीपी तक को शिकायती पत्र देकर गुहार लगाई मगर कटरा बाजार पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पुलिस के रवैये से आहत महिला ने बेटी की बरामदगी न होने पर कटरा बाजार थाने के सामने आत्मदाह करने की चेतावनी दी है।
वहीं, क्षेत्राधिकारी मुन्ना उपाध्याय ने मामले की जानकारी से इनकार किया है। उनका कहना है कि मामले की जांच कराकर अगवा लड़की की तलाश कराई जाएगी।