फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   crime

गल्ला व्यापारी के अपहरण कांड का खुलासा, एक अभियुक्त गिरफ्तार

Tue, 08 Mar 2022 11:26 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 11:26 PM IST
विज्ञापन
crime
गोंडा। गल्ला व्यापारी शील प्रसाद उर्फ बबलू अपहरण कांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने व्यापारियों को आल्टों कार से अगवा किया था। मुख्य आरोपी समेत वारदात में शामिल तीन बदमाश फरार हैं। तीनों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें बस्ती जनपद के संभावित ठिकानों पर उनकी तलाश कर रही हैं।
विज्ञापन

छपिया थाना क्षेत्र के करनपुर बभनान निवासी गल्ला व्यवसायी शील प्रकाश उर्फ बबलू की जमुनहा बाजार में दुकान है। वह गल्ला व मुर्गी दाना सप्लाई का काम करता है। 6 मार्च की सुबह राजू नाम के बदमाश ने बबलू के मोबाइल फोन पर कॉल करके मुर्गी का दाना लेने के बहाने उसे दुकान पर बुलाया था। वह दुकान पर पहुंचा तो वहां तीन लोग पहले से खड़े थे। जब वह दुकान खोलकर गोदाम में पहुंचा तो तीनों ने उसे दबोच लिया और हाथ-पैर व मुंह बांधकर प्लास्टिक की एक बोरी में भरकर ऑल्टो कार से अगवा कर ले गए थे।
विज्ञापन

बबलू की रिहाई के लिए बदमाशों ने उससे 20 लाख रुपये की मांग की। जब उसने दस लाख रुपये देने की हामी भरी तो बदमाश उसकी दो सोने की अंगूठी, दो मोबाइल फोन व पर्स में रखे 2500 रुपये छीनने के बाद उसे बस्ती के पैकोलिया थाना क्षेत्र में मजगवां बनकटवा गांव के समीप गन्ने के खेत में धकेलकर फरार हो गए थे। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि गल्ला व्यापारी के भतीजे शिवम गुप्ता की तहरीर पर थाना छपिया में अपहरण का केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू की गई तो जिस कार से गल्ला व्यापारी का अपहरण हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसका नंबर पता चलने पर एक अभियुक्त रवि प्रकाश उर्फ रिंकू निवासी चुवाड थाना छपिया को गिरफ्तार कर लिया गया। एसपी के मुताबिक, रवि प्रकाश ने पूछताछ में बताया कि रुपये की कमी के चलते उसने अपने साथियों के संग मिल कर गल्ला व्यापारी का अपहरण किया था। उसने अपने तीन साथियों के नाम बताए हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed