फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   crime

अवैध शस्त्र बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार

Sat, 05 Feb 2022 12:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Feb 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
crime
फोटो- 24- गोंडा के पुलिस दफ्तर में अवैध असलहा फैक्ट्री के बरामदगी की जानकारी देते एसपी। संवाद - फोटो : GONDA
गोंडा। शीतलगंज मोड़ के पास एक मकान में एसओजी व छपिया पुलिस की संयुक्त टीम ने अवैध शस्त्र बनाने की फैक्टरी में छापा मारा। टीम ने छापे के दौरान एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके पर तीन तमंचा, तीन अर्द्धनिर्मित तमंचा व भारी मात्रा में शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए हैं।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि सूचना मिली थी कि छपिया थाना क्षेत्र के शीतलगंज मोड़ के पास एक मकान में एक व्यक्ति अवैैध शस्त्र फैक्टरी चला रहा है। इसी सूचना पर एसओजी व छपिया पुलिस की संयुक्त टीम ने मकान में छापा मारा। टीम ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए व्यक्ति ने पूछताछ में नाम रामलक्षन बताया। उसके पास से तीन निर्मित तमंचा 12 बोर, तीन अर्द्धनिर्मित तमंचा 12 बोर, दो जिंदा कारतूस 12 बोर, कई लोहे की नाले व शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद हुए हैं। एसपी के मुताबिक पूछताछ के दौरान अभियुक्त रामलक्षन ने बताया कि विधानसभा चुनाव इन अवैध शस्त्रों को बेचकर अधिक लाभ कमाने के इरादे से उसने तैयार किया था।
विज्ञापन

बताया कि रामलक्षन को कोतवाली देहात पुलिस ने वर्ष 2018 में अवैध शस्त्र फैक्ट्री संचालित करने के आरोप में गिरफ्तार कर अदालत के समक्ष पेश किया था। जहां से उसे जेल भेज दिया गया था। पकड़े गए रामलक्षन के खिलाफ थाना छपिया में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस अधीक्षक ने पुलिस टीम को 25000 रुपये के नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया है। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष छपिया चितवन कुमार व एसओजी प्रभारी सुनील कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed