फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   crime

तिलक चढ़ने के दो दिन बाद फार्मासिस्ट गायब

Wed, 02 Feb 2022 11:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
crime
बेलसर (गोंडा)। तिलक चढ़ने के दो दिन बाद घर से फोन पर बात करते हुए निकला फार्मासिस्ट संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गया। पिता राजकिशोर ने थाना तरबगंज में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

मामला थाना तरबगंज के ग्रामसभा गौहनिया भानपुर का है। गांव निवासी राज किशोर के बेटे संत कुमार (27) की शादी गोंडा के शुक्ल पुरवा से तय हुई थी। 29 जनवरी को संत कुमार की तिलक चढ़ गई। 31 जनवरी को शाम पांच बजे घर से मोबाइल पर बात करते समय संत कुमार निकला, लेकिन देर रात तक नहीं लौटा। शिक्षक भाई सर्वेश कुमार ने बताया कि जब रात होने लगी तो खोजबीन शुरू की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

बताया कि संत कुमार की पांच फरवरी को शादी है। संत कुमार चार भाईयों में तीसरे नंबर पर था। बड़े भाई संतोष कुमार परिवार के साथ चंडीगढ़ में रहते हैं। दूसरे भाई सर्वेश बेलसर में शिक्षक हैं। तीसरे भाई शैलेंद्र इंजीनियर हैं और दिल्ली में रहते हैं। संत कुमार दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल में फार्मासिस्ट थे। भाई सर्वेश ने बताया कि गायब होने के बाद से ही मोबाइल स्विच ऑफ है। अपोलो के प्रबंधक ने बताया कि संत कुमार ने 24 जनवरी से 10 फरवरी तक अवकाश ले रखा है। पिता राजकिशोर ने थाना तरबगंज में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed