फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   crime

दो युवकों ने सरयू नदी में लगाई छलांग, एक शव मिला

Thu, 23 Sep 2021 10:32 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 10:32 PM IST
विज्ञापन
crime
करनैलगंज(गोंडा)। करनैलगंज के सरयू नदी पर बने पुल से छलांग लगाने का सिलसिला तेजी से चल रहा है। एक माह में पांच लोग सरयू में छलांग लगा चुके हैं। बुधवार की शाम व रात में दो अलग-अलग युवकों ने सरयू नदी के पुल से नदी में छलांग लगा दिया। एक युवक का शव पुलिस ने गुरुवार दोपहर बाद बरामद किया है, जबकि दूसरे युवक की तलाश जारी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार बुधवार की मध्यरात्रि के बाद ग्राम रेवारी थाना करनैलगंज निवासी मुकेश कुमार ने सूचना दी कि उसका भाई भोले नाथ गोस्वामी घर नहीं पहुंचा है, और उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने सूचना के मुताबिक कार्रवाई एवं तलाश शुरू कराई और परिजन भी तलाश करते रहे। इसी बीच थाना खरगूपुर क्षेत्र के एक अन्य व्यक्ति द्वारा पुलिस को सूचना दिया गया कि उसके परिवार का युवक सरयू नदी में कूदने की बात कहकर घर से चला गया है। मोटरसाइकिल सरयू नदी के आसपास ही मिली है। आशंका है कि वह भी सरयू नदी में कूद गया है। सूचना के आधार पर पुलिस ने गुरुवार को सरयू नदी में युवक की तलाश शुरू कराई।
विज्ञापन

तलाशी के दौरान एक युवक की लाश बरामद हुई जिसकी शिनाख्त भोला नाथ गोस्वामी पुत्र श्रीचंद्र गोस्वामी (22) निवासी ग्राम रेवारी थाना करनैलगंज के रूप में की गई। मौके पर मौजूद दरोगा मोहम्मद आलम ने बताया कि खरगूपुर से लापता युवक की तलाश सरयू नदी में की जा रही थी, जहां उसका कोई पता नहीं चला। मगर ग्राम रेवारी में लापता युवक का शव नदी से बरामद किया गया है। पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। वहीं दूसरे युवक की तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि खरगूपुर निवासी हरीश वर्मा के बारे में मध्य रात्रि पुलिस को सूचना मिली कि उसकी मोटरसाइकिल नदी के आसपास एक स्थान पर खड़ी है और वह घर से निकला था और संभावना है कि सरयू नदी में कूदा है। जिसकी तलाश पुलिस द्वारा कराई जा रही है। कोतवाल प्रदीप कुमार सिंह बताते हैं कि सूचना के आधार पर जिस युवक की तलाश की जा रही थी, उसके अतिरिक्त दूसरे युवक जिसके लापता होने की सूचना पुलिस को मिली थी। उसका शव नदी से बरामद किया गया है। दूसरे की भी तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed