फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   crime

गर्म चाकू से बहू को जलाने में पति समेत पांच लोगों पर केस

Tue, 21 Sep 2021 11:17 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Sep 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
crime
गोंडा। थाना उमरी बेगमगंज क्षेत्र के जफरापुर गांव मेें गर्म चाकू से बहू को जलाने के मामले मेें पीड़िता ने थाने में पति समेत पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन

कोतवाली करनैलगंज क्षेत्र के गौरवा खुर्द गांव के रहने वाले धनीराम की बेटी राधा देवी ने थाना उमरी बेगमगंज में मंगलवार को दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि उसकी शादी तीन साल पहले थाना उमरी बेगमगंज क्षेत्र के जफरापुर गांव के मजरे बरईनपुरवा के रहने वाले सियाराम के बेटे सुनील कुमार के साथ हुई थी। ससुराल वाले दहेज की मांग के लिए उसे प्रताड़ित करते थे। दहेज की मांग पूरी न होने पर उसे घर से भगा दिया था।
विज्ञापन

मगर रिश्तेदारों के बीच हुई पंचायत के बाद वह दोबार ससुराल जाकर रहने लगी। आरोप है कि पति सुनील कुमार, ससुर सियाराम, सास आरती देवी, ननद देवकी व अजय कुमार उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। आरोप है कि सभी ने मिलकर उसे गर्म चाकू से जला दिया। उसने अपने भाई को फोन करके पूरी बात बताई। भाई के पहुंचने पर उसके साथ मायके आ गई। राधा देवी की तहरीर पर थाना उमरी बेगमगंज में पति सुनील कुमार, सास आरती देवी, ससुर सियाराम, ननद देवी व अजय कुमार के खिलाफ प्रताड़ना, धमकी समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कराया गया है। थानाध्यक्ष उमरी बेगमगंज करूणाकर पांडेय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed