फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   crime,Firing,police,stf

मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी ढेर

Sat, 29 Jan 2022 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
crime,Firing,police,stf
फोटो-18 गोंडा में परसपुर थाना क्षेत्र के चंदईपांडेय पुरवा के पास मुठभेड़ के बाद पुलिस टीम। संवाद - फोटो : GONDA
गोंडा। दो दशक से लूट के साथ सुपारी लेकर हत्या को अंजाम देने वाले 50 हजार के इनामी कुख्यात अपराधी विजय सिंह उर्फ विज्जी को एसटीएफ ने शनिवार की सुबह मुठभेड़ में मार गिराया। एसटीएफ को एक दिन पहले ही इनामी अपराधी की लोकेशन मिली थी। तभी से टीम पीछा कर रही थी। एसटीएफ ने थाना परसपुर क्षेत्र के चंदयी पांडेय पुरवा के पास इनामी अपराधी को घेराकर रोकना चाहा तो भागने लगा। तभी उसकी बाइक फिसल गई और गिरते ही उसने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में बदमाश घायल हुआ। उसे सीएचसी ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। बदमाश के पास से एसटीएफ को बाइक के साथ ही पिस्टल बरामद हुई है।
विज्ञापन

अंबेडकरनगर जनपद के महरुआ थाना क्षेत्र के रहने वाले सचिन तिवारी की 19 जनवरी 2021 को हत्या कर दी गई थी। इस मामले में कुल 7 आरोपियों के विरुद्घ केस दर्ज किया गया था। इसमें इसी थाना क्षेत्र के खड़गपुर गांव का रहने वाला विजय सिंह उर्फ विज्जी मुख्य आरोपी था। महरुआ पुलिस अन्य सभी 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी थी। पुलिस विज्जी की तलाश कर रही थी, लेकिन गिरफ्तार नहीं कर सकी। इसी बीच डीआईजी रेंज अयोध्या ने बिज्जी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया था। विज्जी को पकड़ने का टास्क एसटीएफ लखनऊ को सौंपा गया। एसटीएफ की टीम को 28 जनवरी को बिज्जी की लोकेशन गोंडा के परसपुर थाना क्षेत्र में मिली। एसटीएफ ने शुक्रवार को विज्जी का पीछा करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह एसटीएफ को पता चला कि वह परसपुर से नवाबगंज की ओर बाइक से जा रहा है। सूचना पर एसटीएफ ने परसपुर थाना क्षेत्र के चंदयी पांडेय पुरवा के पास विज्जी को बाइक से जाते समय घेरकर रोकना चाहा। तभी उसकी बाइक फिसल गई और गिरते ही एसटीएफ की टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में एसटीएफ से हुई मुठभेड़ में विज्जी घायल हो गया। उसे सीएचसी परसपुर लाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। मुठभेड़ में एसटीएफ के उपनिरीक्षक घनश्याम घायल हो गए। उनका सीएचसी में इलाज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सात जिलों में लूट, हत्या व फिरौती के मामले दर्ज
अंबेडकरनगर के महरुआ थाना क्षेत्र के खड़गपुर गांव के रहने वाले 50 हजार के ईनामी विजय सिंह उर्फ विज्जी पर अंबेडकरनगर, अयोध्या, सुल्तानपुर, अमेठी, लखनऊ, गोंडा व गोरखपुर में 17 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इनमें लूट, हत्या व फिरौती जैसे अपराध शामिल हैं।
एक दिन पहले से एसटीएफ कर रही थी पीछा
जनपद अंबेडकर नगर के महरूआ थाना क्षेत्र के खड़गपुर गांव के रहने वाले अपराधी विजय सिंह उर्फ विज्जी को एसटीएफ की टीम कई दिनों से ट्रेस करने में लगी थी। शुक्रवार को ही एसटीएम को विज्जी की लोकेशन गोंडा के परसपुर थाना क्षेत्र में मिल रही थी। एसटीएफ की टीम ने तभी से विज्जी का पीछा शुरू कर दिया था। लोकेशन के आधार पर एसटीएफ की टीम ने शनिवार को परसपुर थाना क्षेत्र के बेलसर मार्ग पर ग्राम चंदयी पांडेय पुरवा के पास मुठभेड़ में मार गिराया।

अंबेडकरनगर जनपद के महरुआ थाना क्षेत्र के खड़गपुर गांव का रहने वाला विजय सिंह उर्फ विज्जी हत्या के मामले में अंबेडकरनगर में वांछित चल रहा था। इस पर 50 हजार का इनाम घोषित था। शनिवार को एसटीएफ टीम को गोंडा के परसपुर थाना क्षेत्र के चंदयी पांडेय पुरवा के पास उसकी लोकेशन मिली। टीम की विज्जी से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान विज्जी ने टीम पर फायर किया। जवाबी फायरिंग में विज्जी को गोली लगी। उसे सीएचसी लाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। डॉ. राकेश कुमार मिश्रा, एडिशनल एसपी, एसटीएफ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed