फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   crime,acid attack

मजदूर की साथियों ने की पिटाई, फेंका तेजाब

Tue, 08 Mar 2022 11:50 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 11:50 PM IST
विज्ञापन
crime,acid attack
गोंडा। एक मार्च को रेलवे स्टेशन पर एक मजदूर के साथ साथी मजदूरों ने मारपीट की और तेजाब फेंककर भाग गए। उसका इलाज लखनऊ में चल रहा है। जीआरपी ने मंगलवार को चार नामजद सहित अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मामला बीती एक मार्च का है। कोतवाली नगर के दुखहरण नाथ मंदिर के पीछे जानकीपुरम में स्थित पूजा पांडेय के मकान में एक दर्जन से अधिक मजदूर रहते थे। रुपये को लेकर आपस में मारपीट और खूब हंगामा किया। सूचना मिलते ही मकान मालिक ने सभी मजदूरों को वहां से भगा दिया। समस्तीपुर बिहार निवासी श्याम सुंदर ने राजकीय रेलवे पुलिस को तहरीर दी है। कहा कि उसे उसके साथी राजकुमार, रंजीत, गोविंद व राजकुमार की पत्नी ने रेलवे स्टेशन पर पिटाई की। उसके ऊपर आरोपियों ने तेजाब फेंक दिया और भाग निकले। जीआरपी के प्रभारी निरीक्षक एमपी चतुर्वेदी ने बताया कि घटना की तहरीर मिलने पर राजकुमार, रंजीत, गोविंद व राजकुमार की पत्नी के विरुद्ध मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि तेजाब फेंकने के मामले की जांच कराई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed