फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   court,decision

21 साल पुराने मामले में आरोपी को पांच साल की सजा

Tue, 26 Jul 2022 12:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jul 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
court,decision
गोंडा। कटरा बाजार क्षेत्र में मारपीट व गैर इरादतन हत्या के प्रयास के 21 साल पुराने मामले में अपर सत्र न्यायाधीश चतुर्थ व विशेष न्यायाधीश ईसी एक्ट डॉ. अनामिका चौहान ने एक आरोपी को पांच साल कारावास और 15 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है।
विज्ञापन

सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी घनश्याम पांडेय के अनुसार कटरा बाजार थाना क्षेत्र के दिनईपुरवा चरेरा के रहने वाले माता प्रसाद ने 6 जून 2001 को थाने में तहरीर देकर कहा कि गांव के ही चंद्रभान, सत्यवान, राम गुलाम, दीवान उर्फ राम संवारे सुबह छह बजे लाठी डंडे, फरसा और बल्लम लेकर उसके घर पर चढ़ आए और जान से मारने की नीयत से उसे मारने लगे। बचाने आई पत्नी माया देवी व रविंद्र को मारा पीटा, जिससे सभी को गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन

पुलिस ने सभी आरोपी अभियुक्तों चंद्रभान, सत्यवान, राम गुलाम व दीवान उर्फ राम संवारे के विरुद्ध न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया। न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम ने आरोपी राम गुलाम व दीवान उर्फ राम संवारे की पत्रावली अलग कर विचारण के लिए सत्र न्यायालय में भेज दिया। इस बीच आरोपी दीवान की मौत हो गई। विचारण के दौरान आरोपी राम गुलाम के विरुद्ध मारपीट व गैरइरादतन हत्या के प्रयास का पुख्ता सबूत मिलने पर दोषसिद्ध करते अपर सत्र न्यायाधीश चतुर्थ व विशेष न्यायाधीश ईसी एक्ट डॉ. अनामिका चौहान नेे आरोपी राम गुलाम को मारपीट व गैरइरादतन हत्या के प्रयास के अपराध में पांच साल कठोर कारावास और 15 हजार रुपये अर्थदंड से दंडित किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed