{"_id":"68e6a2cbb3a30ccfa10a48c3","slug":"court-amin-was-treated-rudely-and-government-records-were-torn-gonda-news-c-100-1-gon1041-145238-2025-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: कोर्ट अमीन से अभद्रता, सरकारी अभिलेख फाड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: कोर्ट अमीन से अभद्रता, सरकारी अभिलेख फाड़े
Wed, 08 Oct 2025 11:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Wed, 08 Oct 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
मोतीगंज। बिरवा बभनी गांव में बुधवार को पैमाइश करने पहुंचे कोर्ट अमीन के साथ अभद्रता का मामला सामने आया है। कोर्ट अमीन जितेंद्र पटेल ने बताया कि वह अदालत के आदेशानुसार विवादित मामले का सर्वे करने सहयोगी प्रमोद के साथ बिरवा बभनी गांव गए थे। सर्वे पूरा होने पर प्रधान प्रतिनिधि बद्री प्रसाद मौके पर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए कागज फाड़ दिए तथा सरकारी काम में बाधा पहुंचाई। जान से मारने की धमकी भी दी। वहीं, प्रधान प्रतिनिधि बद्री प्रसाद ने मामले को झूठा बताते हुए फंसाने का आरोप लगाया है। प्रभारी निरीक्षक अरविंद सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
मार्ट के पास से शोहदा गिरफ्तार
झंझरी। शहर में एक मार्ट के पास से उपनिरीक्षक पूजा वर्मा की अगुवाई में पुलिस टीम ने इटियाथोक प्रधानपुरवा के रहने वाले शोहदे गुलजार अहमद को गिरफ्तार किया है। उपनिरीक्षक ने बताया कि सूचना के बाद आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गई है। (संवाद)
12वीं की छात्रा लापता
झंझरी। नगर कोतवाली इलाके में रहने वाली एक छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। पीड़ित पिता ने पुलिस को बताया कि बेटी 12वीं की छात्रा है। सोमवार को स्कूल के लिए निकली थी। इसके बाद नहीं लौटी। उसका मोबाइल भी बंद है। इंस्पेक्टर विवेक त्रिवेदी ने बताया कि केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है। (संवाद)