{"_id":"5f8dbe648ebc3e9b81349487","slug":"corona-positive-doctor-continued-duty-for-three-days-saw-200-patients-gonda-news-lko5460753147","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना पॉजिटिव डॉक्टर तीन दिन करता रहा ड्यूटी, देखे 200 मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना पॉजिटिव डॉक्टर तीन दिन करता रहा ड्यूटी, देखे 200 मरीज
विज्ञापन
गोंडा के जिला अस्पताल में डॉक्टर के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद बंद हुआ इमरजेंसी वार्ड।
- फोटो : GONDA
गोंडा। स्वास्थ्य विभाग तो अब हदें ही पार कर रहा है, दूसरों को कोविड नियमों से सतर्क करने की जिम्मेदारी निभाना तो दूर अपनों के ही जीवन से खेल रहा है। जिला अस्पताल के इमरजेंसी में जिस चिकित्सक की ड्यूटी थी वह कोरोना पॉजिटिव था। शनिवार को लक्षण होने पर आरटीपीसीआर में सैंपल दिया लेकिन अस्पताल ने छुट्टी नहीं दी। जिससे वह सोमवार तक ड्यूटी करता रहा और सोमवार को चिकित्सक की रिपोर्ट पॉजीटिव आ गई। इससे पूरे अस्पताल में खलबली मच गई। अस्पताल के सूत्रों की मानें तो डॉ. सत्यवान सिंह ने तीन दिन तक 200 से अधिक मरीजों को देखा है और इससे संक्रमण फैलने की आशंका भी हो गई है।
जिला अस्पताल अब कोरोना का गढ़ बनता जा रहा है। चिकित्सक के कोरोना पॉजिटिव होने के पहले सीएमएस भी संक्रमित हो चुके हैं। इसके बाद भी उनका दफ्तर तक सील नहीं किया गया। पूरे जिले के तीन सौ से अधिक कर्मचारी बायोमीट्रिक हाजिरी उन्हीं के कक्ष में करते रहे। इसके बाद अब चिकित्सक भी दायरे में आ गए। अब आशंका जताई जा रही है कि अस्पताल के एक दर्जन से अधिक कर्मचारी जुकाम बुखार से पीड़ित हैं और अपने स्तर से इलाज करा रहे हैं। बावजूद इसके विभाग गंभीरता से कोरोना कंट्रोल को लेकर सख्त रुख नहीं अपना पा रहा है। कोविड हॉस्पिटल के अधीक्षक दीपक कुमार का दावा है कि बायोमीट्रिक हाजिरी फेस से होती है। ऐसे में संक्रमण फैलने की आशंका नहीं है लेकिन सतर्कता के लिए सभी को हिदायत दी गई है। जिला अस्पताल में लगातार मरीजों के बढ़ने से चिकित्सकों को चुनौती निभानी पड़ रही है।
इमरजेंसी कक्ष को करवाया गया सैनिटाइज
इमरजेंसी वार्ड में ड्यूटी कर रहे डॉ. सत्यवान सिंह की आज कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। शनिवार को उनकी आरटीपीसीआर जांच कराई गई थी। डॉक्टर के कोरोना पॉजिटिव पाये जाने के बाद इमरजेंसी कक्ष को सैनिटाइज करवाया गया है।
विज्ञापन
-डॉ इंदुबाला प्रभारी सीएमएस, जिला अस्पताल
कोरोना से पीड़ित सहायक विकास अधिकारी की मौत
मुजेहना (गोंडा)। मुजेहना ब्लॉक क्षेत्र के निवासी तथा परसपुर सहायक विकास अधिकारी ग्राम्य विकास मोहन लाल चौधरी का निधन हो गया। बताया जा रहा है कि उनका लखनऊ में इलाज हो रहा था और वह कोरोना पाजिटिव थे। निधन की खबर लगते ही बनगाई और आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई। मोहनलाल चौधरी मुजेहना के ग्राम पंचायत बनगाई के मजरा मूड़ाडीहा के निवासी थे। पिछले 3 वर्षों से परसपुर ब्लॉक में एडीओ आईएसबी के पद पर कार्यरत थे। उनके छोटे भाई सियाराम ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से सर्दी जुकाम और बुखार के कारण उनका जिला अस्पताल गोंडा और लखनऊ से मेयो हॉस्पिटल में इलाज कराया गया स्वास्थ्य में काफी सुधार आया। लेकिन सोमवार को अचानक तबीयत खराब हुई और उनका निधन हो गया। वे लगभग 55 वर्ष के थे। पैतृक गांव मुड़ाडीहा में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया है।