फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Cooks receive the gift of an increased honorarium along with health cards

Gonda News: रसोइयों को हेल्थकार्ड के साथ मिला बढ़े मानदेय का तोहफा

Sun, 23 Aug 2026 11:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 23 Aug 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
Cooks receive the gift of an increased honorarium along with health cards
जिला पंचायत सभागार में रसोइयों को बांटे गए हेल्थकार्ड और विधायकों ने भी किया वितरण। संवाद
गोंडा। परिषदीय विद्यालयों में बच्चों के लिए भोजन तैयार करने वाली रसोइयों को रविवार को दोहरी सौगात मिली। जिला पंचायत सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में रसोइयों को कैशलेस चिकित्सा कार्ड के साथ बढ़े हुए मानदेय 3000 रुपये का प्रतीकात्मक चेक दिया गया। एक साथ हेल्थकार्ड और बढ़े मानदेय का तोहफा पाकर रसोइयों के चेहरे खिल उठे।
विज्ञापन

कार्यक्रम में जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन की मौजूदगी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन का एलईडी स्क्रीन के माध्यम से सजीव प्रसारण किया गया। इसके बाद रसोइयों को कैशलेस चिकित्सा कार्ड और 3000 रुपये का डेमो चेक वितरित किया गया। बीएसए अमित कुमार सिंह ने बताया कि जिले के विभिन्न परिषदीय विद्यालयों में करीब 7300 रसोइया कार्यरत हैं। अभी तक उन्हें 2000 रुपये प्रतिमाह मानदेय मिलता था, जिसे बढ़ाकर अब 3000 रुपये कर दिया गया है। इसके साथ ही रसोइयों और उनके परिजनों को प्रत्येक वर्ष पांच लाख रुपये तक कैशलेस स्वास्थ्य बीमा का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

बीएसए ने बताया कि मुख्य कार्यक्रम का आयोजन जिला पंचायत सभागार में किया गया है। वहीं, प्रत्येक विकासखंड स्तर पर भी स्थानीय जन प्रतिनिधियों की मौजूदगी में वितरण किया गया। मुख्य कार्यक्रम में विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह के प्रतिनिधि रमाशंकर मिश्र, एडी बेसिक राम सागर पति त्रिपाठी, डीआईओएस डॉ. रामचंद्र, जिला समन्वयक मध्याह्न भोजन गणेश गुप्ता समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायकों ने बांटे कार्ड
हलधरमऊ/मसकनवा/खोड़ारे। जिलेभर में रविवार को रसोइयों को कैशलेस स्वास्थ्य कार्ड वितरित किए गए। कटरा बाजार से भाजपा विधायक बावन सिंह ने हलधरमऊ बीआरसी मुख्यालय पर 21 रसोइयों को कैशलेस स्वास्थ्य कार्ड बांटे। उन्होंने कहा कि रसोइया बच्चाें के पोषण की रीढ़ हैं। कार्ड से उन्हें मुफ्त उपचार की सुविधा मिलेगी। मानदेय बढ़कर तीन हजार रुपये होने पर रसोइयों ने खुशी जताई। कार्यक्रम की अध्यक्षता बीईओ सीमा पांडेय ने की। इस अवसर पर ज्ञानेश्वर पाठक, मुकेश कुमार, देवकीनंदन, रणधीर ओझा, गुरुमौज मिश्र, विवेक शुक्ल आदि मौजूद रहे।
मसकनवा व खोड़ारे संवाद के अनुसार, गौरा से भाजपा विधायक प्रभात वर्मा ने बभनजोत ब्लॉक सभागार में छपिया व बभनजोत की 723 रसोइयों को कैशलेस चिकित्सा कार्ड बांटे। उन्होंने कहा कि बच्चों को पौष्टिक भोजन देने में इनकी अहम भूमिका है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री का वर्चुअल उद्बोधन सुना गया। मानदेय बढ़ने पर रसोइयों ने खुशी जताई। इस अवसर पर बीईओ महेंद्र कुमार, मनोज सिंह, रामविलास वर्मा, नारायण दत्त तिवारी, ऋषि तिवारी, रामजन्म वर्मा, लोकेश विश्वकर्मा आदि उपस्थित रहे। (संवाद)

करनैलगंज संवाद के मुताबिक तहसील सभागार में रविवार को रसोइया सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। इसका शुभारंभ विधायक प्रतिनिधि डॉ. मनमोहन सिंह व जिला पंचायत सदस्य विवेक कुमार सिंह ने किया। बीईओ सुशील कुमार सिंह व नूतन जायसवाल ने रसोइयों को कैशलेस चिकित्सा कार्ड देकर सम्मानित किया। प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष देवेंद्र कुमार सिंह ने रसोइयों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर मनोज पांडेय, विपिन सिंह, मान सिंह, सौरभ सिंह, तेज बहादुर सिंह, विशाल शुक्ल, आलोक दीक्षित आदि मौजूद रहे। (संवाद)

जिला पंचायत सभागार में रसोइयों को बांटे गए हेल्थकार्ड और विधायकों ने भी किया वितरण। संवाद

जिला पंचायत सभागार में रसोइयों को बांटे गए हेल्थकार्ड और विधायकों ने भी किया वितरण। संवाद

जिला पंचायत सभागार में रसोइयों को बांटे गए हेल्थकार्ड और विधायकों ने भी किया वितरण। संवाद

जिला पंचायत सभागार में रसोइयों को बांटे गए हेल्थकार्ड और विधायकों ने भी किया वितरण। संवाद

जिला पंचायत सभागार में रसोइयों को बांटे गए हेल्थकार्ड और विधायकों ने भी किया वितरण। संवाद

जिला पंचायत सभागार में रसोइयों को बांटे गए हेल्थकार्ड और विधायकों ने भी किया वितरण। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed