{"_id":"62e02850c6c9cf23711eed9d","slug":"congress-pradarshan-gonda-news-lko641283242","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेसियों ने किया धरना प्रदर्शन, बदले की राजनीति का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेसियों ने किया धरना प्रदर्शन, बदले की राजनीति का लगाया आरोप
फोटो-7-गोंडा के महाराजगंज पुलिस चौकी पर धरना प्रदर्शन करते कांग्रेसी। -संवाद
- फोटो : GONDA
Link Copied
गोंडा। कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को ईडी दफ्तर में दूसरी बार पूछताछ के लिए बुलाए जाने से नाराज कांग्रेसियों ने धरना प्रदर्शन किया। कांग्रेस भवन से निकले कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोक लिया। इसके बाद कांग्रेसी महाराजगंज पुलिस चौकी में ही धरने पर बैठ गए। धरने के दौरान कांग्रेसियों ने कहा कि यदि सरकार बदले की भावना से लोगों को परेशान करती रही तो धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।
विज्ञापन
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को केंद्र की मोदी सरकार के इशारे पर ईडी ने दूसरी बार बुलाया है। उनकी राजनैतिक गरिमा पर ठेस पहुंचाने की नीयत से जान बूझकर ऐसा किया जा रहा है। ऐसी बदले की भावना की राजनीति किसी प्रधानमंत्री ने आज तक नहीं की थी। कार्यकर्ताओं के कांग्रेस भवन से निकलते पुलिस ने रोक लिया और महाराजगंज पुलिस चौकी में बैठा दिया। यहां पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया गया। मांग किया कि सोनिया गांधी को ईडी दफ्तर से वापस भेजा जाए।
विज्ञापन
इस अवसर पर रफीक रैनी, जिला प्रवक्ता शिव कुमार दुबे, अनीस नाना, जलील अहमद खान, प्रदुम्न शुक्ला, प्रमोद मिश्रा, दिलीप शुक्ला, जैनुलाब्दीन खान, अभिषेक तिवारी, जमील खान, अजीम, इमरान खान, शहजादे, बरकतुल्लाह खान, सिराज अहमद, दुर्गा प्रसाद मौर्या, सगीर खान मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।