फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Complaint will be filed against the operator of MDC Ultrasound Center

Gonda News: एमडीसी अल्ट्रासाउंड सेंटर के संचालक पर दर्ज होगा परिवाद

Sun, 05 Apr 2026 11:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 05 Apr 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
Complaint will be filed against the operator of MDC Ultrasound Center
गोंडा। बिना योग्यता के मनमाने तरीके से एमडीसी अल्ट्रासाउंड सेंटर संचालित करने के मामले में स्वास्थ्य विभाग परिवाद दर्ज कराएगा। दरअसल, अल्ट्रासाउंड सेंटर में खामियां मिलने पर दो नवंबर को इसे बंद करा दिया गया था। मगर संचालक ने बिना अनुमति के दोबारा अल्ट्रासाउंड सेंटर शुरू कर दिया।
विज्ञापन

एक अप्रैल को एसडीएम सदर अशोक कुमार गुप्ता व एसीएमओ डॉ. आदित्य वर्मा की अगुवाई में टीम ने एमडीसी अल्ट्रासाउंड सेंटर पर छापा मारा। इस दौरान अल्ट्रासाउंड जांच सेंटर संचालित पाया गया। इस पर अधिकारियों ने केंद्र को बंद कराते हुए सील कर दिया। इससे पहले 23 मार्च को चौबेपुर निवासी सूरज मिश्र ने सीएमओ को शिकायती पत्र दिया। बताया कि उनकी पत्नी कुमकुम चार महीने की गर्भवती हैं। 13 मार्च को महिला अस्पताल में डॉक्टर को दिखाने गए। डॉक्टर के परामर्श के बाद उन्होंने एमडीसी अल्ट्रासाउंड केंद्र में पत्नी की जांच कराई थी। रिपोर्ट में गर्भस्थ शिशु मृत बताया गया था। दूसरे अल्ट्रासाउंड केंद्र में जांच कराने पर गर्भस्थ शिशु स्वस्थ मिला। सूरज का कहना है कि गलत जांच रिपोर्ट देने वाले अल्ट्रासाउंड सेंटर पर गए तो कर्मियों ने अभद्र व्यवहार किया। सीएमओ डॉ. संतलाल पटेल का कहना है कि अल्ट्रासाउंड जांच केंद्र को सील कर दिया गया है। अब परिवाद दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed