फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   complain

पीड़ित महिलाओं का दर्द सुन लगाया त्वरित न्याय का मरहम

Wed, 01 Sep 2021 10:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Sep 2021 10:15 PM IST
विज्ञापन
complain
01द्दस्रड्डश्च13-गोंडा के सर्किट हाउस में पीड़ित महिलाओं से बात करती महिला आयोग की सदस्य सुमन सिंह? - फोटो : GONDA
गोंडा। राज्य महिला आयोग की सदस्य सुमन सिंह की अध्यक्षता में महिलाओं के लिए जन सुनवाई एवं जन जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्किट हाउस में आयोजित जागरूकता शिविर एवं स्वावलंबन कैंप में महिलाओं से संबंधित मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिलाओं की पेंशन समस्याएं सुनी गई। महिला कल्याण विभाग एवं बाल विकास विभाग द्वारा महिलाओं एवं बच्चों के कल्याणार्थ संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से जन सामान्य को जागरूक किया गया।
विज्ञापन

आयोग की सदस्य सुमन सिंह ने महिला उत्पीड़न की रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने के उद्देश्य से बैठक कर जन सुनवाई की। समस्त विभागों की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि जिले में महिलाओं का उत्पीड़न रोकने के लिये प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें एवं पीड़ित महिलाओं को उनकी समस्याओं का निराकरण त्वरित कराया जाए।
विज्ञापन

जिला प्रोबेशन अधिकारी संतोष कुमार सोनी द्वारा महिला कल्याण विभाग में संचालित निराश्रित महिला पेंशन योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना एवं मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के आवेदन करने एवं अन्य योजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। इस दौरान कुल 12 शिकायत के आवेदन प्राप्त हुए हैं। सदस्य द्वारा संबंधित अधिकारियों को तत्काल सभी शिकायतों के निस्तारण करने के निर्देश दिए। जिला कारागार पहुंच कर दिपांकर भारती प्रभारी अधीक्षक, जिला कारागार से (30 विचाराधीन महिला कैदी व 7 महिला कैदी) इस प्रकार 37 महिला बंदियों से मिलकर मिल रही सुविधाओं एवं कोविड 19 के टीकाकरण के संबंध में जानकारी ली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed