{"_id":"608ae7c58ebc3e8dc1318a4a","slug":"command-control-room-will-be-directly-monitored-by-hospitals-gonda-news-lko5762350134","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमांड कंट्रोल रूम से होगी अस्पतालों की सीधी निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमांड कंट्रोल रूम से होगी अस्पतालों की सीधी निगरानी
विज्ञापन
गोंडा। कोविड हॉस्पिटल में इलाज की व्यवस्था बेहतर बनाने को प्रशासन अब ऑन लाइन निगरानी करेगा। जिलाधिकारी मार्कंडेय शाही अब अपने मोबाइल पर इन अस्पतालों के कोविड वार्ड में भर्ती मरीजों को मिलने वाले इलाज और देखभाल के साथ अन्य सुविधाओं को सीधे लाइव देखेंगे।
इससे किसी भी तरह की लापरवाही उजागर होने पर सख्त कार्रवाई की जा सकेगी। डीएम ने इसके लिए कमांड कंट्रोल रूम से सभी कोविड अस्पतालों की ऑन लाइन लाइन सीधी निगरानी की व्यवस्था शुरू कराई है।
जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट स्थित कंट्रोल रूम तथा स्वयं के मोबाइल पर ऑन लाइन लिंक के माध्यम से कोविड हास्पिटल में हो रही प्रत्येक गतिविधि की लाइव मानीटरिंग के लिए अस्पताल में सीसीटीवी कैमरे लगवाकर उसे कलेक्ट्रेट में स्थापित टीवी से लिंक कर जुड़वाया है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि जिला अस्पताल के कोविड हॉस्पिटल में स्टॉफ द्वारा लापरवाही बरतने की लगातार मिल रही शिकायतों पर प्रभावी रोक लगाने को नयी व्यवस्था शुरू की गयी है। इससे लापरवाह अधिकारियों-कर्मचारियों की जवाबदेही तय कर कोरोना संक्रमितों को इलाज की अच्छी सुविधा मिल सकेगी।
उन्होंने बताया कि कोविड- हास्पिटल के हर फ्लोर, नर्सिंग स्टेशन, कोविड वार्ड सहित अन्य प्रमुख जगहों को ऑनलाइन टीवी व मोबाइल पर देखा जा सकेगा। कोविड वार्ड में ड्यूटी पर मौजूद स्टाफ के बारे में ऑनलाइन जानकारी मिलती रहेगी तथा उनके द्वारा मरीजों के साथ किए जा रहे बर्ताव, दवाइयां, नाश्ता-खाना आदि ठीक से दिया जा रहा है कि नहीं, इन सभी की नियमित मॉनिटरिंग होगी।
जिलाधिकारी ने बताया कि जिला सूचना विज्ञान अधिकारी गिरीश प्रजापति तथा ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर अमित गुप्ता को तकनीकी जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही प्रशिक्षु एसडीएम आत्रेय मिश्रा को कोविड कमांड कंट्रोल रूम की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। इसमें स्वास्थ्य विभाग के महामारी विशेषज्ञ डा. हसन इफ्तेखार, डा. आर.पी. सिंह तथा डा. रंजीत सिंह को भी लगाया गया है।
महिला अस्पताल में लगा नया ऑक्सीजन प्लांट
गोंडा। कोरोना संक्रमण के खिलाफ डीएम मार्कंडेय शाही की मुहिम रंग ला रही है। डीएम के प्रयास से जिले में एक और आक्सीजन प्लांट की स्थापना हो गई है।
जिलाधिकारी ने बताया कि महिला अस्पताल में पहले स्थापित खराब पड़े आक्सीजन प्लांट को ठीक कराने का प्रयास किया गया जिसके लिए उन्होंने फरीदाबाद से इंजीनियर व उपकरण मंगवाएं परंतु प्लांट ठीक नहीं हुआ तो प्रयास करके प्रयागराज से मंगवाकर नया प्लांट लगवाने के लिए कई स्तरों पर पैरवी की गई।
इसके परिणाम स्वरूप महिला अस्पताल में नया आक्सीजन प्लांट स्थापित कर आक्सीजन का उत्पादन शुरू हो गया है। जिलाधिकारी ने बताया कि वर्तमान में सरकारी अस्पताल में दो ऑक्सीजन प्लान्ट क्रियाशील हो गए हैं तथा आक्सीजन की किल्लत काफी हद तक खत्म हो गई है।