{"_id":"61e5b46716e38f1ab2730413","slug":"cold-wave-and-icy-wind-increased-the-cold-gonda-news-lko613910169","type":"story","status":"publish","title_hn":"शीतलहर व बर्फीली हवा ने बढ़ाई ठंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शीतलहर व बर्फीली हवा ने बढ़ाई ठंड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। शीतलहर व बर्फीली हवा से जिले में ठंड बढ़ती जा रही है। कड़ाके की ठंड पड़ने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। सोमवार को सूरज निकला लेकिन धूप बेहद कमजोर रही। पहाड़ों की तरफ से आ रही ठंडी बर्फीली हवा से शीतलहर का प्रकोप दिन भर बना रहा। न्यूनतम तापमान कई दिन बाद सात डिग्री सेल्सियस के नीचे आया।
अचानक बढ़ी ठंड से लोग ठिठुरते रहे। वहीं हर रोज की तुलना में कोहरा थोड़ा कम रहा लेकिन गलन बरकरार रही। पूरे दिन ठंडी हवा के कारण लोग कांपते रहे। दोपहर बाद सूर्यदेव के दर्शन हुए लेकिन धूप ठंडी हवा के सामने बेदम रही। वहीं शाम चार बजे के बाद हवा के प्रभाव से बढ़ी धुंध के बीच धूप गुम हो गई।
शीतलहर से बढ़ी गलन शरीर के खुले हिस्सों को सुन्न करती रही। दिन ढलते ही ठिठुरन वाली ठंड से बचाव के लिए लोग अलाव के आगे बैठे रहे। शहर के आंबेडकर चौराहा, गुरुनानक चौराहा, बस स्टाप व बड़गांव पुलिस चौकी के पास लोग ठंड से बचाव के लिए अलाव का सहारा लेते दिखाई पड़े। अधिक ठंड होने के कारण जल्द ही बाजारों में सन्नाटा पसर गया।