फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   cold

कड़ाके की सर्दी में ठिठुर रहे लोग, दिन के समय ठंडे रहते हैं अलाव

Wed, 19 Jan 2022 11:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
cold
फोटो- 27- गोंडा के मेवातियान मोहल्ला के रैन बसेरा का निरीक्षण करते अधिकारी। संवाद - फोटो : GONDA
गोंडा। जिले में इन दिनों पड़ रही कड़ाके की ठंड से जनजीवन बेहाल है। दिन हो या रात, सर्दी में लोग ठिठुर रहे हैं। बावजूद इसके नगरपालिका दिन में अलाव नहीं जलवा रही है। जिला अस्पताल, रेलवे स्टेशन सहित अन्य सार्वजनिक स्थानों पर लोग सर्दी से बेहाल हैं। जबकि प्रशासन की ओर से नगरपालिका को सुबह-शाम अलाव जलवाने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी मार्कंडेय शाही ने नगरपालिकाओं के अधिकारियों के साथ ही उपजिलाधिकारियों को निर्देश दिया है कि ठंड की पर नजर रखें और बचाव की व्यवस्था बनाए रखें।
विज्ञापन

एक सप्ताह से जिले में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। कोहरा छाए रहने से दिन में धूप बमुश्किल दो घंटे निकल पाती है। शीतलहर से गलनभरी सर्दी ने लोगों को बेहाल कर रखा है। जिला अस्पताल तथा रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड सहित अन्य स्थानों पर दिन के समय अलाव न जलने के कारण यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। बुधवार को शहर में सार्वजनिक स्थानों के साथ ही प्रमुख चौराहों पर अलाव ठंडे पड़े होने से लोगों को ठिठुरते हुए देखा गया। जिला अस्पताल स्थित रैन बसेरा में अलाव की राख दिखाई पड़ी। देखने से ही प्रतीत होता है कि पिछले कई दिनों से अलाव नहीं जलाया गया। कड़ाके की ठंड में इलाज कराने आए लोग ठिठुरते रहे। लोगों ने बताया कि रात में तो अलाव जलता है लेकिन सुबह बुझा दिया जाता। रजिस्ट्री कार्यालय में हर रोज सैकड़ों लोगों की भीड़ होती है। लोग ठंड से परेशान रहते हैं, लेकिन यहां भी अलाव की व्यवस्था नहीं की गई है। जिला प्रशासन सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की व्यवस्था होने का दावा कर रहा है।
विज्ञापन

बालपुर क्षेत्र में अलाव न जलने लोग परेशान हैं। मुख्य सार्वजनिक स्थानों पर न रैन बसेरा बनाया गया है न ही अलाव जलाने की कोई व्यवस्था हुई है। क्षेत्र के कृष्ण कुमार तिवारी उर्फ पिंटू, दुर्गेश पांडेय विक्कू, दुर्गेश गुप्ता, शिवभगवान तिवारी, राम शंकर शुक्ल, अंकित शुक्ल, सुल्तान प्रधान, बमबम पांडेय ने उपजिलाधिकारी करनैलगंज से बालपुर चौराहा, कटरा चौराहा, चौरी चौराहा, मैजापुर रेलवे स्टेशन, बस स्टाप सहित अन्य स्थानों पर अलाव जलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रैन बसेरा व अलाव अड्डों की हुई जांच
कड़ाके की ठंड पर प्रशासन सतर्क हो गया है। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को व्यवस्था की पड़ताल करने के निर्देश दिए। शहर में नगर मजिस्ट्रेट व डूडा के अधिकारियों ने रैन बसेरा और अलाव अड्डों की जांच किया। मेवातियान स्थित रैन बसेरा में अधिकारियों ने सुविधाओं को परखा। नगर मजिस्ट्रेट अर्पित गुप्त ने बस स्टाप समेत शहर में जनवाए गए अलावा की स्थिति को देखा। उन्होंने ईओ नगरपालिका गोंडा संजय मिश्र को निर्देश दिया है कि ठंड से बचाव के लिए इंतजाम नियमित रखें। साथ ही रैन बसेरा में सुविधाओं पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed