फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   CM's model school falls in the path of the Ring Road even before construction begins

Gonda News: बनने से पहले ही रिंग रोड की जद में सीएम का मॉडल स्कूल

Tue, 06 Oct 2026 11:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 06 Oct 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
CM's model school falls in the path of the Ring Road even before construction begins
दुल्लापुर खालसा में ​शिक्षा विभाग के अ​धिकारियों को जानकारी देते ग्राम प्रशासक और निर्माणाधीन व
गोंडा। मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट के तहत बन रहा मॉडल कंपोजिट विद्यालय अभी पूरा भी नहीं हुआ है और रिंग रोड के नए एलाइनमेंट ने इसकी जमीन को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। कलंदरपुर चौबे ग्राम पंचायत के दुल्लापुर खालसा में निर्माणाधीन विद्यालय परिसर के एक हिस्से में रिंग रोड के लिए पत्थर लगाए जाने का ग्रामीणों ने दावा किया है।
विज्ञापन

इससे स्कूल के खेल मैदान और प्रस्तावित आधुनिक सुविधाओं के प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है। गांव के करीब 20 घर भी एलाइनमेंट की जद में आने की बात सामने आई है।
विज्ञापन

विभागीय अधिकारियों के अनुसार, करीब 27 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय का करीब 25 प्रतिशत निर्माण पूरा हो चुका है। स्कूल के नाम करीब 42,000 वर्गमीटर भूमि दर्ज है। यहां प्री प्राइमरी से इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई के साथ ही खेलकूद और आधुनिक सुविधाएं विकसित की जानी हैं। ऐसे में ग्राम प्रशासक दिनेश कुमार शुक्ल ने बीएसए कार्यालय में आपत्ति दर्ज कराकर हस्तक्षेप की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम प्रशासक का आरोप है कि पीडब्ल्यूडी के एनएच विंग ने पहले कराए गए सर्वे से अलग स्थान पर चिह्नांकन किया है। ग्रामीणों को इसकी जानकारी भी नहीं दी गई। उन्होंने पूर्व सर्वे के आधार पर ही भूमि अधिग्रहण की कार्रवाई कराने की मांग की है। उनका कहना है कि विद्यालय के लिए दर्ज भूमि का हिस्सा रिंग रोड में आने से प्रस्तावित सुविधाओं की योजना प्रभावित हो सकती है।

दुल्लापुर खालसा में शिक्षा विभाग के अधिकारियों को जानकारी देते ग्राम प्रशासक और निर्माणाधीन व

दुल्लापुर खालसा में शिक्षा विभाग के अधिकारियों को जानकारी देते ग्राम प्रशासक और निर्माणाधीन व

दुल्लापुर खालसा में शिक्षा विभाग के अधिकारियों को जानकारी देते ग्राम प्रशासक और निर्माणाधीन व

दुल्लापुर खालसा में शिक्षा विभाग के अधिकारियों को जानकारी देते ग्राम प्रशासक और निर्माणाधीन व

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed