{"_id":"61320259c45b775f8e12f9bd","slug":"cm-yogi-adityanath-visited-flood-affected-areas-in-gonda-said-situation-became-serious-due-to-water-being-released-by-nepal","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोंडा: सीएम योगी ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया दौरा, राहत व बचाव कार्य को बताया संतोषजनक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोंडा: सीएम योगी ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया दौरा, राहत व बचाव कार्य को बताया संतोषजनक
Fri, 03 Sep 2021 04:39 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 03 Sep 2021 04:39 PM IST
सार
सीएम योगी ने अपने संबोधन में कहा कि कटान अवरोधक कार्य समय से कराए गए। इससे राहत मिली है। जिला प्रशासन राहत और बचाव के कार्य कर रहा है। शासन ने प्रत्येक जनपद में राहत धनराशि स्वीकृत की है।
विज्ञापन
गोंडा में लोगों को संबोधित करते योगी आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी के बाढ़ क्षेत्र के दौरे के क्रम में गोंडा जिले में आयोजित कार्यक्रम में शुक्रवार को कहा कि जिले में नेपाल से छोड़े गए पानी की वजह से बाढ़ के हालात हैं। बाढ़ ग्रस्त इलाकों का हवाई सर्वेक्षण करने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि सरयू ,शारदा व घाघरा जैसी नदियों में बाढ़ की स्थिति है। समय से समय से किए गए प्रयासों का परिमाण है कि बाढ़ का क्षेत्रफल कम हुआ है।
विज्ञापन
सीएम योगी ने अपने संबोधन में कहा कि कटान अवरोधक कार्य समय से कराए गए। इससे राहत मिली है। जिला प्रशासन राहत और बचाव के कार्य कर रहा है। शासन ने प्रत्येक जनपद में राहत धनराशि स्वीकृत की है। बचाव के सभी समन्वित उपाय किए गए हैं। राहत और बचाव के लिए नाव, स्टीमर की व्यवस्था की गई है। पीड़ित परिवार के लिए राहत सामग्री उपलब्ध कराई गई है।
विज्ञापन
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में एंटी रैबीज व एंटी स्नैक इंजेक्शन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराया गया है। सरकार ने जल जमाव वाले क्षेत्रों मे होने वाले फसल के नुकसान का समय से आकलन करने का निर्देश दिया है। जिससे उन्हे समय से मुआवजा मिल सके। 5 सितंबर से स्वास्थ्य विभाग को जलजनित बीमारियों से बचाव के लिए स्वच्छता अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सरकार हर संभव मदद उपलब्ध करा रही है। बाढ़ से मृत्यु होने पर पीड़ित परिवार को चार लाख की सहायता की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा कृषक दुर्घटना बीमा योजना चलाई जा रही है। क्षतिग्रस्त मकान के लिए 95 हजार रुपये की सहायता प्रदान की जा रही है। बाढ़ में जिनके घर डूब गए हैं या बह गए हैं उनके लिए पीएम आवास की व्यवस्था की जा रही है। सीएम ने राहत व बचाव कार्य पर संतोष जताया और कहा कि राहत व बचाव कार्य संतोषजनक ढंग से आगे बढ़ रहा है।