फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Christmas celebrated with great pomp

धूमधाम से मनाया गया क्रिसमस

Sat, 26 Dec 2015 11:53 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 26 Dec 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
ईसाईयों का प्रसिद्ध त्यौहार क्रिसमस शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान चर्च के पादरियों ने प्रभु यीशु के बलिदान को याद करते हुए उनसे सीख लेने का आह्वान किया।
विज्ञापन


शहर के लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज तिराहे के निकट मेथोडिस्ट चर्च सहित अन्य सभी गिरजाघरों पर सुबह से ही ईसाई धर्मावलंबियों का तांता लगा रहा।

पादरियों ने प्रार्थना सभा में प्रभु यीशू के बलिदान को याद करते हुए कहा कि मानव कल्याण के लिए वे सूली पर चढ़ गए और मरते दम तक वह अपने ऊपर अत्याचार करने वाले लोगों को माफ करने के लिए प्रार्थना करते रहे।
विज्ञापन


अंतिम समय में उन्होंने कहा था कि हे प्रभु इन्हें क्षमा करना, क्योंकि यह नहीं जानते हैं, कि वे क्या कर रहे हैं। इस तरह से फातिमा इंटर कॉलेज परिसर में स्थित चर्च, अंबेडकर चौराहा स्थित चर्च में भी प्रार्थना सभाएं हुईं, जिसमें ईसाई धर्म के लोगों ने हिस्सा लेकर मानव कल्याण के लिए प्रार्थना की।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई शिक्षण संस्थानों में भी कार्यक्रम हुए। जेल रोड स्थित कंगारू किड्स प्ले स्कूल में सेंटाक्लाज बने छात्र ने अपने साथियों को टॉफियां बांटीं। प्रबंधक विजय दूबे ने सभी क्रिसमस त्यौहार को मानव कल्याण के लिए प्ररेणावाला दिन बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed